Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा शिवलिंग जो हर 4 साल बाद एक तिल या जौ के आकर में बढ़ता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

February 15, 2026 @ 07:51 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !

February 15, 2026 @ 07:46 pm

हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

February 15, 2026 @ 07:35 pm

चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !

February 15, 2026 @ 07:24 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - June 5, 2023 @ 08:00 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की जलवायु में सुधार के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसकी पूर्ति के लिए हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण-विचार हैकथॉन’ की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहले से ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है और अब इसके उपयुक्त विकल्प तलाशने के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पिछले पांच महीनों में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, एचआरटीसी की डीजल बसों को ई-बसों में बदलने, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली स्थापित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चों’ के रूप में गोद लिया है और ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा और अन्य खर्चों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार विकास पथ पर बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने शासन के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हैकथॉन के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। सुंदरनगर कॉलेज के प्रगुण जायसवाल और जुबैर अहमद सैफी को प्रथम स्थान हासिल करने पर पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किए। दूसरा पुरस्कार डॉ वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन के ओ. सादिश और प्रियंका ने प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपए पदान किए गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की कृतिका शर्मा ने तीसरा स्थान जबकि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के मोहित कुमार सिंह, मनीष ठाकुर और सुजान सावंत चौथे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर की श्रेया धीमान पांचवें स्थान पर रही। ‘वेस्ट टू वंडर’ मॉडल प्रतियोगिता में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के आकाश भारद्वाज, करण चौहान, निर्भय राज को प्रथम पुरस्कार मिला। जीएसएसएस पोर्टमोर से नियासा श्याम, आंचल चौहान और नीरज वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया और जीएसएसएस टूटीकंडी से काजल, साक्षी और पूजा ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एंड इनोवेशन) गोकुल बुटेल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पर्यावरण संरक्षण सम्बंधी विभिन्न अभिनव पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अपशिष्ट से ऊर्जा की दिशा में कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।इससे पहले एचपीएसपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। एचपीएसपीसीबी के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और केवल सिंह पठानिया, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs        

शिमला ! राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की जलवायु में सुधार के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसकी पूर्ति के लिए हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संबंध में ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण-विचार हैकथॉन’ की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहले से ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है और अब इसके उपयुक्त विकल्प तलाशने के लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पिछले पांच महीनों में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, एचआरटीसी की डीजल बसों को ई-बसों में बदलने, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली स्थापित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों को ‘राज्य के बच्चों’ के रूप में गोद लिया है और ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा और अन्य खर्चों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार विकास पथ पर बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने शासन के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हैकथॉन के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। सुंदरनगर कॉलेज के प्रगुण जायसवाल और जुबैर अहमद सैफी को प्रथम स्थान हासिल करने पर पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किए। दूसरा पुरस्कार डॉ वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन के ओ. सादिश और प्रियंका ने प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपए पदान किए गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की कृतिका शर्मा ने तीसरा स्थान जबकि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के मोहित कुमार सिंह, मनीष ठाकुर और सुजान सावंत चौथे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर की श्रेया धीमान पांचवें स्थान पर रही।

‘वेस्ट टू वंडर’ मॉडल प्रतियोगिता में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के आकाश भारद्वाज, करण चौहान, निर्भय राज को प्रथम पुरस्कार मिला। जीएसएसएस पोर्टमोर से नियासा श्याम, आंचल चौहान और नीरज वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया और जीएसएसएस टूटीकंडी से काजल, साक्षी और पूजा ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एंड इनोवेशन) गोकुल बुटेल ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का पर्यावरण संरक्षण सम्बंधी विभिन्न अभिनव पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अपशिष्ट से ऊर्जा की दिशा में कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।इससे पहले एचपीएसपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

एचपीएसपीसीबी के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और केवल सिंह पठानिया, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


       
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! भारतीय सेना की 133 पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना पर्यावरण डोगरा ने तीन दिवसीय पर्यावरण अभियान चलाया !
पिछला लेख शिमला ! समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !

February 15, 2026 @ 07:24 pm

हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

February 15, 2026 @ 07:35 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !

February 15, 2026 @ 07:46 pm

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

February 15, 2026 @ 07:51 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

बिंदिया ठाकुर-February 15, 2026 @ 07:51 pm

0
हमीरपुर , 15 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर  ] ! राधा स्वामी सत्संग घर की जनता ने विधायक

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !

February 15, 2026 @ 07:46 pm

हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

February 15, 2026 @ 07:35 pm

चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !

February 15, 2026 @ 07:24 pm

!! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!

February 15, 2026 @ 07:01 am
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !