जीएसटी के नाम पर पहले लुटा अब छूट का पीटा जा रहा ढिंढोरा, जगत नेगी।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 24 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर भले ही थम गया है, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई है। सामान्य जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में अभी तक भी 2 एनएच समेत 320 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। 46 ट्रांसफार्मर बंद है जबकि 69 पानी की परियोजनाएं ठप पड़ी है। कुदरत के कहर से अब तक 454 लोगों की मौत हुई है, 498 घायल है जबकि 50 लोग अभी भी लापता हैं। ये जानकारी राजस्व मंत्री जगत नेगी ने दी है। उन्होंने बताया कि सेब सीज़न के दौरान अभी तक 1 करोड़ 90 लाख सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी है। जबकि एचपीएमसी के माध्यम से 60 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया है। विपक्ष के सड़कों के खराब होने के कारण सेब फंसे होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में दिक्कत हुई है क्योंकि नॉर्थ पोर्टल में सड़क बंद होने से किसानों बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके लिए विपक्षी दल भाजपा को सुक्खू सरकार को कोसने के बजाय केंद्र को बोलना चाहिए क्योंकि वहां की सड़कें बीआरओ के अधीन हैं। जगत नेगी ने जीएसटी रिफॉर्म पर भाजपा के अभियान को भ्रामक करार दिया और कहा कि 11 साल तो केंद्र ने जीएसटी के नाम पर लोगों को लुटा, अब बिहार चुनाव आने पर इसका हटा दिया। भाजपा पहले 11 साल तक ली गई जीएसटी पर जवाब दे। पेट्रोल डीजल का खेल भी केन्द्र सरकार खेल रही है। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाबजूद तेल के दाम कम नहीं हो रहे इसका ज़बाब देने के बजाय जीएसटी के नाम पर की लुट और अब छूट का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
शिमला , 24 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर भले ही थम गया है, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुई है। सामान्य जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। प्रदेश में अभी तक भी 2 एनएच समेत 320 सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। 46 ट्रांसफार्मर बंद है जबकि 69 पानी की परियोजनाएं ठप पड़ी है। कुदरत के कहर से अब तक 454 लोगों की मौत हुई है, 498 घायल है जबकि 50 लोग अभी भी लापता हैं।
ये जानकारी राजस्व मंत्री जगत नेगी ने दी है। उन्होंने बताया कि सेब सीज़न के दौरान अभी तक 1 करोड़ 90 लाख सेब की पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी है। जबकि एचपीएमसी के माध्यम से 60 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विपक्ष के सड़कों के खराब होने के कारण सेब फंसे होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में दिक्कत हुई है क्योंकि नॉर्थ पोर्टल में सड़क बंद होने से किसानों बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके लिए विपक्षी दल भाजपा को सुक्खू सरकार को कोसने के बजाय केंद्र को बोलना चाहिए क्योंकि वहां की सड़कें बीआरओ के अधीन हैं।
जगत नेगी ने जीएसटी रिफॉर्म पर भाजपा के अभियान को भ्रामक करार दिया और कहा कि 11 साल तो केंद्र ने जीएसटी के नाम पर लोगों को लुटा, अब बिहार चुनाव आने पर इसका हटा दिया। भाजपा पहले 11 साल तक ली गई जीएसटी पर जवाब दे। पेट्रोल डीजल का खेल भी केन्द्र सरकार खेल रही है। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाबजूद तेल के दाम कम नहीं हो रहे इसका ज़बाब देने के बजाय जीएसटी के नाम पर की लुट और अब छूट का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -