- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला, 04 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अपना 39वाँ दीक्षांत समारोह मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली में किया जाएगा, जबकि देशभर के 52 चयनित क्षेत्रीय केन्द्रों पर इसका सीधा प्रसारण टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी डॉ० जोगिन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला ने दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित मुख्य समारोह में सी०पी० सागकृष्णन, माननीय उपराष्ट्रपति, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि तरनजीत सिंह संधु, माननीय उप-राज्यपाल, दिल्ली विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2024 एवं जून 2025 में विभिन्न कार्यक्रमों में पात्र घोषित कुल 3,24,835 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला भी इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंजीनियर भवन, निगम विहार, शिमला स्थित सभागार में करेगा। इस समारोह में प्रो० महावीर सिंह, कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तथा दीक्षांत भाषण देंगे। हिमाचल प्रदेश से विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 13,167 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 1,510 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह हेतु पंजीकरण करवाया है। इनमें से 176 विद्यार्थी समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिन्हें मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। शेष पंजीकृत विद्यार्थियों को उनके प्रमाण-पत्र डाक के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को ई-मेल एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा चुका है तथा उनकी सूची क्षेत्रीय केन्द्र शिमला की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
शिमला, 04 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अपना 39वाँ दीक्षांत समारोह मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली में किया जाएगा, जबकि देशभर के 52 चयनित क्षेत्रीय केन्द्रों पर इसका सीधा प्रसारण टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी डॉ० जोगिन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला ने दी।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित मुख्य समारोह में सी०पी० सागकृष्णन, माननीय उपराष्ट्रपति, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि तरनजीत सिंह संधु, माननीय उप-राज्यपाल, दिल्ली विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2024 एवं जून 2025 में विभिन्न कार्यक्रमों में पात्र घोषित कुल 3,24,835 विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला भी इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंजीनियर भवन, निगम विहार, शिमला स्थित सभागार में करेगा। इस समारोह में प्रो० महावीर सिंह, कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तथा दीक्षांत भाषण देंगे।
हिमाचल प्रदेश से विभिन्न कार्यक्रमों में कुल 13,167 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 1,510 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह हेतु पंजीकरण करवाया है। इनमें से 176 विद्यार्थी समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिन्हें मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। शेष पंजीकृत विद्यार्थियों को उनके प्रमाण-पत्र डाक के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को ई-मेल एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा चुका है तथा उनकी सूची क्षेत्रीय केन्द्र शिमला की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -