- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! आज अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश, उच्च न्यायालय इकाई तथा महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय, उप-मंडलीय कार्यालय रोहड़ू के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्याय परामर्श केंद्र के माध्यम से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं को महिला अधिकारों, विभिन्न महिला संबंधी विधिक प्रावधानों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं—अनुभूति शर्मा, आस्था कोहली, आंचल शर्मा एवं किरण नेगी द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सीडीपीओ डॉ. मोनिका द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीडीपीओ डॉ. मोनिका एवं उनकी सम्मानित टीम के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिमला , 04 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! आज अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश, उच्च न्यायालय इकाई तथा महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय, उप-मंडलीय कार्यालय रोहड़ू के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्याय परामर्श केंद्र के माध्यम से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं को महिला अधिकारों, विभिन्न महिला संबंधी विधिक प्रावधानों तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं—अनुभूति शर्मा, आस्था कोहली, आंचल शर्मा एवं किरण नेगी द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श भी प्रदान किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके अतिरिक्त सीडीपीओ डॉ. मोनिका द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीडीपीओ डॉ. मोनिका एवं उनकी सम्मानित टीम के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -