- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! जिला मंडी के रिवालसर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 03 मार्च 2026 को रिवालसर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत होली केव्स (गुफा), सरकीधार में तिब्बती मूल की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर खून के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ।एसपी ने बताया कि मृतका अकेली रहती थी। उसके पति का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और कई संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए गए। इसके अलावा चंडीगढ़, मोहाली, बिलासपुर और कुल्लू से भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने गगन शर्मा (23) निवासी सरकीधार को कसोल से, गौरव शर्मा (20) निवासी सैला खाबू को खाबू से और विशाल (23) निवासी मझयाठल को नेरचौक से गिरफ्तार किया है।एसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। साथ ही हत्या के पीछे के कारण और इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
मंडी , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! जिला मंडी के रिवालसर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 03 मार्च 2026 को रिवालसर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत होली केव्स (गुफा), सरकीधार में तिब्बती मूल की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
मौके पर खून के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ।एसपी ने बताया कि मृतका अकेली रहती थी। उसके पति का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और कई संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए गए। इसके अलावा चंडीगढ़, मोहाली, बिलासपुर और कुल्लू से भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने गगन शर्मा (23) निवासी सरकीधार को कसोल से, गौरव शर्मा (20) निवासी सैला खाबू को खाबू से और विशाल (23) निवासी मझयाठल को नेरचौक से गिरफ्तार किया है।एसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। साथ ही हत्या के पीछे के कारण और इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -