- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट काईना में दो सड़कों का लोकार्पण किया जिसके अंतर्गत 75 लाख रुपए से निर्मित संतोषीनगर से शोली काईन संपर्क मार्ग और 1 करोड़ 35 लाख रूपये से निर्मित काईना से धरोट सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण शामिल है। गौरतलब है कि कोट काईना पंचायत में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इन सड़कों पर 4 करोड़ 30 लाख रुपए व्यय हुए है। इसके अतिरिक्त बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ 56 लाख रुपयों से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग एवं 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी के भवन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। समारोह में आये हुए स्थानीय ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया। शिक्षा मंत्री ने जनसभा में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के दिन में दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्य है क्योंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें है विकास रेखाएं और भाग्य रेखाएं है। इसी दृष्टि से वह सदैव ही सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता में रखते हैं और वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई मे केवल लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क एवं भवन निर्माण में 550 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए बताया कि डॉ परमार का मानना था कि सड़कें प्रदेश के विकास की भाग्यरेखाए हैं और यदि हिमाचल को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो अधिकाधिक सड़कों का निर्माण करवाना होगा। आज के समय में जब प्रदेश सेब की बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है तो उसमे सड़कों का विशेष योगदान है और डॉ परमार का यह कथन सत्य सिद्ध हो रहा है। जुब्बल नावर कोटखाई से सम्बंधित पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल और वीरभद्र सिंह ने भी सड़कों के महत्व को समझा और इसी विकास मॉडल को आगे बढ़ाया और वर्तमान में वह स्वयं भी इसी राह पर अग्रसर हैं। रोहित ठाकुर ने सम्बोधन के अंत में बताया कि पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 171 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस दौरान उन्होंने मंढोल से हरिजन बस्ती पाछड़ा सड़क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान, शील पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ढोलता और शील पंचायत के दो बार प्रधान रहे निरंजन चौहान, ग्राम पंचायत कोट काईना से पूर्व प्रधान रूपिंदर ढालटा, पूर्व उप प्रधान गोपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
शिमला , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट काईना में दो सड़कों का लोकार्पण किया जिसके अंतर्गत 75 लाख रुपए से निर्मित संतोषीनगर से शोली काईन संपर्क मार्ग और 1 करोड़ 35 लाख रूपये से निर्मित काईना से धरोट सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण शामिल है।
गौरतलब है कि कोट काईना पंचायत में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इन सड़कों पर 4 करोड़ 30 लाख रुपए व्यय हुए है। इसके अतिरिक्त बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ 56 लाख रुपयों से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग एवं 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी के भवन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। समारोह में आये हुए स्थानीय ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिक्षा मंत्री ने जनसभा में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के दिन में दो सड़कों का लोकार्पण करते हुए उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्य है क्योंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें है विकास रेखाएं और भाग्य रेखाएं है। इसी दृष्टि से वह सदैव ही सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता में रखते हैं और वर्तमान में जुब्बल नावर कोटखाई मे केवल लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क एवं भवन निर्माण में 550 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है।
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए बताया कि डॉ परमार का मानना था कि सड़कें प्रदेश के विकास की भाग्यरेखाए हैं और यदि हिमाचल को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो अधिकाधिक सड़कों का निर्माण करवाना होगा। आज के समय में जब प्रदेश सेब की बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है तो उसमे सड़कों का विशेष योगदान है और डॉ परमार का यह कथन सत्य सिद्ध हो रहा है। जुब्बल नावर कोटखाई से सम्बंधित पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल और वीरभद्र सिंह ने भी सड़कों के महत्व को समझा और इसी विकास मॉडल को आगे बढ़ाया और वर्तमान में वह स्वयं भी इसी राह पर अग्रसर हैं। रोहित ठाकुर ने सम्बोधन के अंत में बताया कि पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 171 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।
इस दौरान उन्होंने मंढोल से हरिजन बस्ती पाछड़ा सड़क का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये।
इस अवसर फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान, शील पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ढोलता और शील पंचायत के दो बार प्रधान रहे निरंजन चौहान, ग्राम पंचायत कोट काईना से पूर्व प्रधान रूपिंदर ढालटा, पूर्व उप प्रधान गोपाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पंचायती राज संस्थाओं के पूर्व प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -