- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! एचपीटीडीसी की मर्जी के खिलाफ 8 होटलों को निजी हाथों में दे रही सरकार,आरएस बाली बोले सरकार के फैसले को नहीं दे सकते चुनौती, निगम के होटलों पर खर्च होंगे 250 करोड़, नगरोटा में बनेगा प्रदेश का पहला बड़ा होटल,केन्द्र सरकार ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृत। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की मर्जी के खिलाफ 8 होटलों को सरकार निजी हाथों में देने जा रही है। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि घाटे में चल रहे इन होटल को रेनोवेशन की आवश्यकता है जिसके लिए सरकार से पैसा मुहैया करने की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में इन होटल को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (OnM) आधार पर निजी हाथों में देने का निर्णय लिया जिसको वह अब चुनौती नहीं दे सकते। पर्यटन विकास निगम इन होटल को निजी हाथों में देने के पक्ष में नहीं है।हालांकि पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी भी होटलों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है।इसके आरएस बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (BOD) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। नगरोटा बगवां बनेर खड्ड के किनारे 180 करोड़ का बड़ा होटल बनाने जा रहे हैं। ये होटल एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है। इस होटल में प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन बनेगा। धौलाधार की खुबसूरत पहाड़ियों के तल पर बनाने वाले इस होटल को फाइव स्टार की श्रेणी के तहत बनाया जाएगा। इस होटल के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा टेंडर छः अप्रैल को फाइनल किया जाएगा। पिछले साढ़े तीन साल में एचपीटीडीसी ने अपनी टर्न ओवर में लगातार वृद्धि की है। 2021-22में निगम की जो टर्न ओवर 78 करोड़ थी जिसको 2022-23 में 109 करोड़, 2023 -24 में 105 करोड़ और 2024-25 में बढ़ाकर 107 करोड़ पहुंचाया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। शिमला में एचपीटीडीसी के होटल हॉलिडे होम पर 45 करोड़ रुपए रेनोवेशन में खर्च किया जाएगा। जिसके लिए केंद्र से स्वीकृति मिल गई है। मनाली के तीन होटलों का रिन्यूवेशन कार्य चल रहा है,। हमीर होटल में 20 करोड़, होटल ज्वालाजी में रेनोवेशन के लिए 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे।पर्यटन निगम ने बीओडी की बैठक में 24*7 कॉल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।
शिमला , 03 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! एचपीटीडीसी की मर्जी के खिलाफ 8 होटलों को निजी हाथों में दे रही सरकार,आरएस बाली बोले सरकार के फैसले को नहीं दे सकते चुनौती, निगम के होटलों पर खर्च होंगे 250 करोड़, नगरोटा में बनेगा प्रदेश का पहला बड़ा होटल,केन्द्र सरकार ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृत।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की मर्जी के खिलाफ 8 होटलों को सरकार निजी हाथों में देने जा रही है। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि घाटे में चल रहे इन होटल को रेनोवेशन की आवश्यकता है जिसके लिए सरकार से पैसा मुहैया करने की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में इन होटल को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (OnM) आधार पर निजी हाथों में देने का निर्णय लिया जिसको वह अब चुनौती नहीं दे सकते। पर्यटन विकास निगम इन होटल को निजी हाथों में देने के पक्ष में नहीं है।हालांकि पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी भी होटलों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है।
इसके आरएस बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (BOD) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। नगरोटा बगवां बनेर खड्ड के किनारे 180 करोड़ का बड़ा होटल बनाने जा रहे हैं। ये होटल एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है। इस होटल में प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन बनेगा। धौलाधार की खुबसूरत पहाड़ियों के तल पर बनाने वाले इस होटल को फाइव स्टार की श्रेणी के तहत बनाया जाएगा। इस होटल के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा टेंडर छः अप्रैल को फाइनल किया जाएगा। पिछले साढ़े तीन साल में एचपीटीडीसी ने अपनी टर्न ओवर में लगातार वृद्धि की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
2021-22में निगम की जो टर्न ओवर 78 करोड़ थी जिसको 2022-23 में 109 करोड़, 2023 -24 में 105 करोड़ और 2024-25 में बढ़ाकर 107 करोड़ पहुंचाया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। शिमला में एचपीटीडीसी के होटल हॉलिडे होम पर 45 करोड़ रुपए रेनोवेशन में खर्च किया जाएगा। जिसके लिए केंद्र से स्वीकृति मिल गई है। मनाली के तीन होटलों का रिन्यूवेशन कार्य चल रहा है,। हमीर होटल में 20 करोड़, होटल ज्वालाजी में रेनोवेशन के लिए 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे।पर्यटन निगम ने बीओडी की बैठक में 24*7 कॉल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -