- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] !हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला सोलन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और चोला चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। प्रसाद के रूप में बूंदी और बेसन के लड्डू, चने और केले का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी देश-प्रदेश वासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान जी की कृपा से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एक श्रद्धालु ने बताया कि हनुमान जी त्रेता युग से भगवान राम के परम भक्त और सेवक के रूप में जाने जाते हैं और वे ज्ञान, बुद्धि और बल के प्रतीक हैं। मान्यता है कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और आज भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। मंदिर में पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन मंदिर में आकर उन्हें आत्मिक शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर मंदिरों में आकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लें।
सोलन , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] !हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला सोलन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की।
मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और चोला चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। प्रसाद के रूप में बूंदी और बेसन के लड्डू, चने और केले का भोग लगाया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक विशेष और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी देश-प्रदेश वासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान जी की कृपा से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। एक श्रद्धालु ने बताया कि हनुमान जी त्रेता युग से भगवान राम के परम भक्त और सेवक के रूप में जाने जाते हैं और वे ज्ञान, बुद्धि और बल के प्रतीक हैं। मान्यता है कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और आज भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
मंदिर में पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन मंदिर में आकर उन्हें आत्मिक शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर मंदिरों में आकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -