- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर ( सुजानपुर ) , 2 अप्रैल [ बिंदिया ठाकुर ] ! हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कक्कड़ में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट (SKT) द्वारा महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान, आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि “नारी शक्ति से ही समाज की नींव मजबूत होती है” और जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट “नारी शक्ति, समाज मजबूत” की विचारधारा पर कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करना उनके योगदान को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। वहीं ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट वर्षों से समाज भलाई और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार महिला मंडलों को सम्मानित कर रहा है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रस्ट आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनके विचार भी सुने गए, जिससे यह आयोजन और अधिक सार्थक बन गया।
हमीरपुर ( सुजानपुर ) , 2 अप्रैल [ बिंदिया ठाकुर ] ! हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कक्कड़ में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट (SKT) द्वारा महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान, आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि “नारी शक्ति से ही समाज की नींव मजबूत होती है” और जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट “नारी शक्ति, समाज मजबूत” की विचारधारा पर कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करना उनके योगदान को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट वर्षों से समाज भलाई और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार महिला मंडलों को सम्मानित कर रहा है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रस्ट आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उनके विचार भी सुने गए, जिससे यह आयोजन और अधिक सार्थक बन गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -