Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दो व्यक्तियों से बरामद की गई 1.055 किलोग्राम चरस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आदेश के बाद भी ₹170 की पर्ची—एंट्री टैक्स में खुली लूट, सरकार पूरी तरह फेल: संदीपनी भारद्वाज !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! चौगान में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पंचायती राज चुनाव टालने की साजिश,संविधान की अवहेलना कर रही कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर नोहली पुल पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! सीमा पर राहत, 5 किलोमीटर दायरे वालों को अब पास से मिलेगी हिमाचल में एंट्री, टोल भी हुआ सस्ता ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बीजेपी का वॉकआउट, पंचायत चुनाव से जुड़ी नई नोटिफिकेशन पर हंगामा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! चौगान में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब !
  • चम्बा ! चलौली में बड़ा हादसा टला: लापरवाह सिस्टम ने पांगी की सड़कों को बनाया मौत का जाल !
  • !! राशिफल 01 अप्रेल 2026 बुधवार !!
  • चम्बा ! खेलो इंडिया कुश्ती में सिंहुन्ता के जोलना गांव के युवा खिलाड़ी अरफान ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बीजेपी का प्रदर्शन, पंचायत चुनाव में देरी के आरोप, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बीजेपी का वॉकआउट, पंचायत चुनाव से जुड़ी नई नोटिफिकेशन पर हंगामा !
  • सोलन ! सीमा पर राहत, 5 किलोमीटर दायरे वालों को अब पास से मिलेगी हिमाचल में एंट्री, टोल भी हुआ सस्ता ! 
  • हमीरपुर ! घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर नोहली पुल पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम !
  • शिमला ! पंचायती राज चुनाव टालने की साजिश,संविधान की अवहेलना कर रही कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा !
  • शिमला ! डाॅ. सिकंदर कुमार ने सदन में अल्पसंख्यकों के लिए विकास एवं कल्याणकारी पहलों का मुद्दा उठाया !
  • शिमला ! डी0ए0वी0 स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला तथा हि0प्र0 विश्वविद्यालय, शिमला, पत्रकारिता विभाग के छात्र – छात्राओं ने देखी बजट सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष से मिले निर्वासित तिबतियन सरकार के “मुख्य प्रतिनिधि कार्यालय शिमला” के मुख्य प्रतिनिधि !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में ‘महंगाई की पूजा’, जनता पर आर्थिक अत्याचार—शिमला में परमिट फीस 5 गुना बढ़ाना तानाशाही फैसला” : नंदा !
  • शिमला ! 31.27 ग्राम चरस की बरामदगी के साथ महिला गिरफ्तार ! 
  • शिमला ! आदेश के बाद भी ₹170 की पर्ची—एंट्री टैक्स में खुली लूट, सरकार पूरी तरह फेल: संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! दो व्यक्तियों से बरामद की गई 1.055 किलोग्राम चरस !
  • शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !
  • शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !
  • शिमला ! एंट्री फीस विवाद – पहले की तरह व्यवस्था बहाल होने का संकेत, सीएम ने दिया बयान !
  • शिमला ! डी0 ए0वी0 स्कूल सोलन के 47 छात्र – छात्राओं ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में किया विशेष उल्लेख !
और अधिक खबरें

शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !

April 1, 2026 @ 08:32 pm

शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !

April 1, 2026 @ 08:12 pm

शिमला ! दो व्यक्तियों से बरामद की गई 1.055 किलोग्राम चरस !

April 1, 2026 @ 08:06 pm

शिमला ! आदेश के बाद भी ₹170 की पर्ची—एंट्री टैक्स में खुली लूट, सरकार पूरी तरह फेल: संदीपनी भारद्वाज !

April 1, 2026 @ 08:01 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !

कुलदीप सिंह राठौर द्वारा सदन में उठाए गए सेब उत्पादकों के मुद्दों को बताया ऐतिहासिक, कहा— अमेरिका के साथ ट्रेड डील में हिमाचल के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - April 1, 2026 @ 08:32 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरि कृष्ण हिमराल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा बागवानों के हित में प्रस्ताव पारित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के सेब उत्पादकों, बागवानों और फल उत्पादक किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पहली बार हिमाचल विधानसभा ने भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के बीच प्रदेश के बागवानों की चिंताओं को गंभीरता से सदन में उठाया और उनके पक्ष में एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की। हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने का श्रेय कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर को जाता है, जिन्होंने सदन में विस्तार से यह बताया कि यदि अमेरिका के साथ प्रस्तावित बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट के तहत सेब आयात को और अधिक खुली छूट दी गई, तो इसका सीधा और गंभीर असर हिमाचल प्रदेश के करीब डेढ़ लाख से अधिक सेब उत्पादक परिवारों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर ने सदन में जो तथ्य रखे, वे बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल का सेब उत्पादक किसान औसतन एक से दो एकड़ भूमि पर निर्भर है, जबकि अमेरिका के वाशिंगटन जैसे राज्यों में सेब के बागों का औसत आकार करीब 100 एकड़ तक है। ऐसे में यह प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक संरचनात्मक असमानता है, जिसमें हिमाचल का छोटा किसान सीधे तौर पर नुकसान में रहेगा। हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि सदन में यह भी मजबूती से उठाया गया कि अमेरिकी सेब उत्पादकों को वहां की सरकार से भारी आर्थिक सहायता, बीमा, आपदा राहत, पुनःरोपण सहायता, निर्यात प्रोत्साहन और बाजार समर्थन मिलता है, जबकि भारत के छोटे बागवान आज भी बढ़ती लागत, जलवायु परिवर्तन, ओलावृष्टि, उत्पादन संकट और बाजार दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आयात नीति को बिना पर्याप्त सुरक्षा के ढीला किया गया, तो हिमाचल के बागवानों के लिए यह गंभीर संकट खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सदन में मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (MIP) के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर भी जोर दिया गया। हिमराल ने कहा कि सिर्फ कागजों में MIP बढ़ाने से किसानों को राहत नहीं मिलेगी, बल्कि अंडर-इनवॉइसिंग, कम कीमत पर आयात और मंडियों में विदेशी सेब की अनियंत्रित एंट्री पर सख्ती से रोक लगानी होगी। उन्होंने कहा कि फिक्स्ड प्रति किलोग्राम ड्यूटी स्ट्रक्चर जैसे विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए, ताकि आयातित सेबों के जरिए घरेलू बाजार को असंतुलित न किया जा सके। हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि हिमाचल के बागवानों के लिए सबसे बड़ा खतरा तब पैदा होता है, जब विदेशी सेब उसी समय बाजार में उतरते हैं, जब प्रदेश के किसान अपनी पीक सीजन फसल मंडियों में भेज रहे होते हैं। इससे बाजार में अधिक आपूर्ति की स्थिति बनती है और सेब के दामों पर सीधा दबाव आता है। इसका असर पहले प्रीमियम ग्रेड पर पड़ता है और फिर धीरे-धीरे सभी ग्रेड की कीमतें नीचे चली जाती हैं, जिससे किसानों की आय बुरी तरह प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि सदन में यह भी उचित रूप से रेखांकित किया गया कि सरकार ने वर्षों से कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर (CA) स्टोरेज, कोल्ड चेन और बागवानी ढांचे पर निवेश किया है, ताकि किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर न हों। लेकिन यदि आयातित फल सस्ते दामों पर बाजार में आएंगे, तो इसका सीधा असर न केवल किसानों की कमाई पर पड़ेगा, बल्कि CA स्टोरेज, कोल्ड चेन निवेश और पूरी बागवानी अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि यह मामला केवल पारंपरिक सेब बेल्ट तक सीमित नहीं है। अब कम चिलिंग किस्मों के कारण हिमाचल के निचले क्षेत्रों में भी सेब की खेती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों में भी अब सेब उत्पादन हो रहा है, जिससे यह मुद्दा और अधिक व्यापक हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि HPSHIVA परियोजना के तहत बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना जैसे जिलों में किसान आम, लीची, अमरूद, सिट्रस, अनार, एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यदि बिना सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के जरिए सस्ते आयात के रास्ते खोले गए, तो इसका असर केवल सेब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिमाचल की उभरती हॉर्टिकल्चर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि हिमाचल विधानसभा द्वारा इस मुद्दे पर एकजुट होकर प्रस्ताव पारित करना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश अपने किसानों, बागवानों और फल उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस सरकार, विधानसभा के सभी सदस्यों और विशेष रूप से कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद किया जाना चाहिए, जिन्होंने इस मुद्दे को केवल राजनीतिक विषय न बनाकर प्रदेश की आजीविका, अर्थव्यवस्था और किसान अस्मिता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह फैसला हिमाचल के किसानों के पक्ष में एक मजबूत राजनीतिक और नैतिक संदेश है कि जब भी प्रदेश के हितों पर कोई खतरा आएगा, कांग्रेस पार्टी और हिमाचल की आवाज़ सदन के भीतर और बाहर मजबूती से उठेगी। अंत में हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के किसानों और बागवानों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार भी इस प्रस्ताव की भावना को समझते हुए किसी भी ऐसे व्यापारिक समझौते से पहले हिमाचल के बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

शिमला , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरि कृष्ण हिमराल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा बागवानों के हित में प्रस्ताव पारित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के सेब उत्पादकों, बागवानों और फल उत्पादक किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पहली बार हिमाचल विधानसभा ने भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के बीच प्रदेश के बागवानों की चिंताओं को गंभीरता से सदन में उठाया और उनके पक्ष में एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की।

हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने का श्रेय कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर को जाता है, जिन्होंने सदन में विस्तार से यह बताया कि यदि अमेरिका के साथ प्रस्तावित बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट के तहत सेब आयात को और अधिक खुली छूट दी गई, तो इसका सीधा और गंभीर असर हिमाचल प्रदेश के करीब डेढ़ लाख से अधिक सेब उत्पादक परिवारों पर पड़ेगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर ने सदन में जो तथ्य रखे, वे बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल का सेब उत्पादक किसान औसतन एक से दो एकड़ भूमि पर निर्भर है, जबकि अमेरिका के वाशिंगटन जैसे राज्यों में सेब के बागों का औसत आकार करीब 100 एकड़ तक है। ऐसे में यह प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक संरचनात्मक असमानता है, जिसमें हिमाचल का छोटा किसान सीधे तौर पर नुकसान में रहेगा।

हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि सदन में यह भी मजबूती से उठाया गया कि अमेरिकी सेब उत्पादकों को वहां की सरकार से भारी आर्थिक सहायता, बीमा, आपदा राहत, पुनःरोपण सहायता, निर्यात प्रोत्साहन और बाजार समर्थन मिलता है, जबकि भारत के छोटे बागवान आज भी बढ़ती लागत, जलवायु परिवर्तन, ओलावृष्टि, उत्पादन संकट और बाजार दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आयात नीति को बिना पर्याप्त सुरक्षा के ढीला किया गया, तो हिमाचल के बागवानों के लिए यह गंभीर संकट खड़ा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सदन में मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (MIP) के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर भी जोर दिया गया। हिमराल ने कहा कि सिर्फ कागजों में MIP बढ़ाने से किसानों को राहत नहीं मिलेगी, बल्कि अंडर-इनवॉइसिंग, कम कीमत पर आयात और मंडियों में विदेशी सेब की अनियंत्रित एंट्री पर सख्ती से रोक लगानी होगी। उन्होंने कहा कि फिक्स्ड प्रति किलोग्राम ड्यूटी स्ट्रक्चर जैसे विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए, ताकि आयातित सेबों के जरिए घरेलू बाजार को असंतुलित न किया जा सके।

हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि हिमाचल के बागवानों के लिए सबसे बड़ा खतरा तब पैदा होता है, जब विदेशी सेब उसी समय बाजार में उतरते हैं, जब प्रदेश के किसान अपनी पीक सीजन फसल मंडियों में भेज रहे होते हैं। इससे बाजार में अधिक आपूर्ति की स्थिति बनती है और सेब के दामों पर सीधा दबाव आता है। इसका असर पहले प्रीमियम ग्रेड पर पड़ता है और फिर धीरे-धीरे सभी ग्रेड की कीमतें नीचे चली जाती हैं, जिससे किसानों की आय बुरी तरह प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि सदन में यह भी उचित रूप से रेखांकित किया गया कि सरकार ने वर्षों से कंट्रोल्ड एटमॉस्फियर (CA) स्टोरेज, कोल्ड चेन और बागवानी ढांचे पर निवेश किया है, ताकि किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर न हों। लेकिन यदि आयातित फल सस्ते दामों पर बाजार में आएंगे, तो इसका सीधा असर न केवल किसानों की कमाई पर पड़ेगा, बल्कि CA स्टोरेज, कोल्ड चेन निवेश और पूरी बागवानी अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि यह मामला केवल पारंपरिक सेब बेल्ट तक सीमित नहीं है। अब कम चिलिंग किस्मों के कारण हिमाचल के निचले क्षेत्रों में भी सेब की खेती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों में भी अब सेब उत्पादन हो रहा है, जिससे यह मुद्दा और अधिक व्यापक हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि HPSHIVA परियोजना के तहत बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना जैसे जिलों में किसान आम, लीची, अमरूद, सिट्रस, अनार, एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यदि बिना सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के जरिए सस्ते आयात के रास्ते खोले गए, तो इसका असर केवल सेब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हिमाचल की उभरती हॉर्टिकल्चर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि हिमाचल विधानसभा द्वारा इस मुद्दे पर एकजुट होकर प्रस्ताव पारित करना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश अपने किसानों, बागवानों और फल उत्पादकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस सरकार, विधानसभा के सभी सदस्यों और विशेष रूप से कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद किया जाना चाहिए, जिन्होंने इस मुद्दे को केवल राजनीतिक विषय न बनाकर प्रदेश की आजीविका, अर्थव्यवस्था और किसान अस्मिता से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला हिमाचल के किसानों के पक्ष में एक मजबूत राजनीतिक और नैतिक संदेश है कि जब भी प्रदेश के हितों पर कोई खतरा आएगा, कांग्रेस पार्टी और हिमाचल की आवाज़ सदन के भीतर और बाहर मजबूती से उठेगी।

अंत में हरि कृष्ण हिमराल ने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के किसानों और बागवानों के साथ खड़े होने का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार भी इस प्रस्ताव की भावना को समझते हुए किसी भी ऐसे व्यापारिक समझौते से पहले हिमाचल के बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! चौगान में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब !

April 1, 2026 @ 07:43 pm

चम्बा ! चलौली में बड़ा हादसा टला: लापरवाह सिस्टम ने पांगी की सड़कों को बनाया मौत का जाल !

March 31, 2026 @ 09:51 pm

चम्बा ! खेलो इंडिया कुश्ती में सिंहुन्ता के जोलना गांव के युवा खिलाड़ी अरफान ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान !

April 1, 2026 @ 02:04 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में बीजेपी का प्रदर्शन, पंचायत चुनाव में देरी के आरोप, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना !

April 1, 2026 @ 05:45 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! चौगान में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पंचायती राज चुनाव टालने की साजिश,संविधान की अवहेलना कर रही कांग्रेस सरकार : रणधीर शर्मा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने पर नोहली पुल पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! सीमा पर राहत, 5 किलोमीटर दायरे वालों को अब पास से मिलेगी हिमाचल में एंट्री, टोल भी हुआ सस्ता ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !

विशाल सूद-April 1, 2026 @ 08:32 pm

0
शिमला , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरि

शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !

April 1, 2026 @ 08:12 pm

शिमला ! दो व्यक्तियों से बरामद की गई 1.055 किलोग्राम चरस !

April 1, 2026 @ 08:06 pm

शिमला ! आदेश के बाद भी ₹170 की पर्ची—एंट्री टैक्स में खुली लूट, सरकार पूरी तरह फेल: संदीपनी भारद्वाज !

April 1, 2026 @ 08:01 pm

शिमला ! 31.27 ग्राम चरस की बरामदगी के साथ महिला गिरफ्तार ! 

April 1, 2026 @ 07:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! बागवानों की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने पर हरि कृष्ण हिमराल ने जताया आभार !

खबर हिमाचल से

शिमला ! जिला पुलिस ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए एक महिला को सतलुज नदी में डूबने से बचाया !

खबर हिमाचल से

शिमला ! दो व्यक्तियों से बरामद की गई 1.055 किलोग्राम चरस !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !