- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमल , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला में एंट्री फीस को लेकर बढ़ते विवाद पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में स्पष्ट बयान दिया है। सीएम ने कहा कि सरकार ने पहले की तरह ही फीस अलग-अलग तरीके से ही वसूली जाएगी, न कि टोल‑टैक्स के साथ जोड़कर। उन्होंने बताया कि पहले सरकार ने सब तरह की फीस को मिलाकर फास्टैग से जोड़ दिया था, लेकिन अब इसे फिर से पारदर्शी और अलग-अलग तरीके से लागू किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने भ्रम और असंतोष फैलाने वालों पर भी चिंता जताई और कहा कि हिमाचल सरकार ने किसी भी श्रेणी में शुल्क वृद्धि नहीं की है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने पंजाब के सीएम को फोन किया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं, राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा से बात कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि हिमाचल सरकार पहले जैसी व्यवस्था वापस लाने की तैयारी में है। थोड़ी देर में इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस कदम से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस पर चल रहे भ्रम और विरोध कम होने की संभावना है।
शिमल , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! शिमला में एंट्री फीस को लेकर बढ़ते विवाद पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में स्पष्ट बयान दिया है। सीएम ने कहा कि सरकार ने पहले की तरह ही फीस अलग-अलग तरीके से ही वसूली जाएगी, न कि टोल‑टैक्स के साथ जोड़कर। उन्होंने बताया कि पहले सरकार ने सब तरह की फीस को मिलाकर फास्टैग से जोड़ दिया था, लेकिन अब इसे फिर से पारदर्शी और अलग-अलग तरीके से लागू किया जाएगा।
सीएम सुक्खू ने भ्रम और असंतोष फैलाने वालों पर भी चिंता जताई और कहा कि हिमाचल सरकार ने किसी भी श्रेणी में शुल्क वृद्धि नहीं की है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने पंजाब के सीएम को फोन किया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं, राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा से बात कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इससे साफ संकेत मिलता है कि हिमाचल सरकार पहले जैसी व्यवस्था वापस लाने की तैयारी में है। थोड़ी देर में इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस कदम से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस पर चल रहे भ्रम और विरोध कम होने की संभावना है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -