- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! देओंघाट क्षेत्र में हीरो होंडा शोरूम के समीप सड़क धंसने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के करीब 50-60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) से मिला और समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी प्रिया और मनमोहन शर्मा ने बताया कि शोरूम के पास बना डंगा (रिटेनिंग वॉल) हाल ही में हुई बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना स्कूल के बच्चे, महिलाएं और कामकाजी लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है। लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के बावजूद निर्माण कार्यों के लिए ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है, जो रेता, बजरी और अन्य सामग्री लेकर गुजर रहे हैं। इससे सड़क और अधिक कमजोर हो रही है और आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लिंक रोड नगर परिषद और पंचायत, दोनों क्षेत्रों में आती है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसी कारण समस्या का समाधान लंबित है। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जल्द हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है। डीसी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब क्षेत्रवासी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
सोलन , 31 मार्च [ विशाल सूद ] ! देओंघाट क्षेत्र में हीरो होंडा शोरूम के समीप सड़क धंसने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के करीब 50-60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त (डीसी) से मिला और समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी प्रिया और मनमोहन शर्मा ने बताया कि शोरूम के पास बना डंगा (रिटेनिंग वॉल) हाल ही में हुई बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया है। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना स्कूल के बच्चे, महिलाएं और कामकाजी लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के बावजूद निर्माण कार्यों के लिए ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है, जो रेता, बजरी और अन्य सामग्री लेकर गुजर रहे हैं। इससे सड़क और अधिक कमजोर हो रही है और आसपास के मकानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह लिंक रोड नगर परिषद और पंचायत, दोनों क्षेत्रों में आती है, जिससे जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसी कारण समस्या का समाधान लंबित है। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जल्द हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है।
डीसी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब क्षेत्रवासी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -