- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 30 मार्च [ विशाल सूद ] : हिमाचल प्रदेश में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर विवाद थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है. पड़ोसी राज्य पंजाब में टैक्स बढ़ाने का पुरज़ोर विरोध हो रहा है. इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचल के लोगों की परेशानी बढ़ना तय हो गई है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टैक्स बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जिद्द क़रार दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह टैक्स बढ़ोतरी से न सिर्फ़ पंजाब के साथ रिश्ते ख़राब होंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोग भी परेशान होंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका पुरज़ोर विरोध कर रही है. सरकार को एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए. वहीं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को राहत देने की बात कही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ोतरी वापस लेने के बारे में मुख्यमंत्री ही पुख्ता बात कह सकेंगे. वहीं, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बढ़ोतरी को मामूली करार दिया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पहली अप्रैल से एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कार समेत छोटे वाहनों से जहां पहले 70 रुपये लिए जाते थे, उन्हें अब 170 रुपये देने होंगे. इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों का एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।
शिमला , 30 मार्च [ विशाल सूद ] : हिमाचल प्रदेश में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर विवाद थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है. पड़ोसी राज्य पंजाब में टैक्स बढ़ाने का पुरज़ोर विरोध हो रहा है. इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचल के लोगों की परेशानी बढ़ना तय हो गई है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टैक्स बढ़ोतरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जिद्द क़रार दिया है.
उन्होंने कहा कि इस तरह टैक्स बढ़ोतरी से न सिर्फ़ पंजाब के साथ रिश्ते ख़राब होंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोग भी परेशान होंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका पुरज़ोर विरोध कर रही है. सरकार को एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए. वहीं, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चर्चा करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को राहत देने की बात कही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ोतरी वापस लेने के बारे में मुख्यमंत्री ही पुख्ता बात कह सकेंगे. वहीं, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बढ़ोतरी को मामूली करार दिया है.
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पहली अप्रैल से एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कार समेत छोटे वाहनों से जहां पहले 70 रुपये लिए जाते थे, उन्हें अब 170 रुपये देने होंगे. इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों का एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -