CPIM ने सरकार से जांच की मांग, मुख्य सचिव को बर्खास्त करने की मांग।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चेस्टर हिल-2 और चेस्टर हिल-4 प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों का मामला गरमा रहा है। माकपा नेता राकेश सिंघा और संजय चौहान ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की मांग के साथ सरकार से जांच करवाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर राज्य सचिवालय के घेराव की चेतावनी दी है। सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से हटाकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करके जांच और बिना 118 की परमिशन लिए खरीदी जमीन को सरकार में वेस्ट करने की मांग की। उन्होंने संजय गुप्ता द्वारा न्यू चंडीगढ़, पंचकूला और परवाणू में खरीदी प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया और कहा कि संजय गुप्ता ने 2025 में न्यू चंडीगढ़ में 3.15 एकड़ जमीन मात्र 1 करोड़ 38 लाख रुपए में कैसे खरीदी। मुख्य सचिव इससे पहले भी 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे ऐसे में उनकी इंटीग्रिटी पर प्रश्न उठे हैं।वहीं माकपा के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू ने विधानसभा में कहा था कि डाउटफुल इंटीग्रिटी के अफसरों को अहम पदों से हटा दिया जाएगा। संजय चौहान ने सीएम से चेस्टर हिल प्रकरण में शामिल मुख्य सचिव को पद से तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चेस्टर हिल प्रोजेक्ट्स में धारा 118 की उल्लंघना हुई है और नगर निगम सोलन के नियमों के खिलाफ मुख्य सचिव को प्रोजेक्ट्स से संबंधी आदेश देने का अधिकार नहीं है। पिछले कुछ समय से हिमाचल में लैंड माफिया और रियल एस्टेट माफिया उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ 'लैंड ग्रेब' कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोलन , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चेस्टर हिल-2 और चेस्टर हिल-4 प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों का मामला गरमा रहा है। माकपा नेता राकेश सिंघा और संजय चौहान ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की मांग के साथ सरकार से जांच करवाने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर राज्य सचिवालय के घेराव की चेतावनी दी है।
सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से हटाकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करके जांच और बिना 118 की परमिशन लिए खरीदी जमीन को सरकार में वेस्ट करने की मांग की। उन्होंने संजय गुप्ता द्वारा न्यू चंडीगढ़, पंचकूला और परवाणू में खरीदी प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया और कहा कि संजय गुप्ता ने 2025 में न्यू चंडीगढ़ में 3.15 एकड़ जमीन मात्र 1 करोड़ 38 लाख रुपए में कैसे खरीदी। मुख्य सचिव इससे पहले भी 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे ऐसे में उनकी इंटीग्रिटी पर प्रश्न उठे हैं।
वहीं माकपा के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि सीएम सुक्खू ने विधानसभा में कहा था कि डाउटफुल इंटीग्रिटी के अफसरों को अहम पदों से हटा दिया जाएगा। संजय चौहान ने सीएम से चेस्टर हिल प्रकरण में शामिल मुख्य सचिव को पद से तत्काल हटाने की मांग की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि चेस्टर हिल प्रोजेक्ट्स में धारा 118 की उल्लंघना हुई है और नगर निगम सोलन के नियमों के खिलाफ मुख्य सचिव को प्रोजेक्ट्स से संबंधी आदेश देने का अधिकार नहीं है। पिछले कुछ समय से हिमाचल में लैंड माफिया और रियल एस्टेट माफिया उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ 'लैंड ग्रेब' कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -