होटल पीटरहॉफ, चौड़ा मैदान में चार दिवसीय प्रवचन श्रृंखला; भजन-कीर्तन, ध्यान साधना और गीता ज्ञान से जागेगी आध्यात्मिक चेतना*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! : सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों के पुनर्जागरण के उद्देश्य से विश्व जागृति मिशन द्वारा पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में “सनातन संस्कृति जागरण अभियान” के अंतर्गत 14 से 17 अप्रैल तक शिमला के होटल पीटरहॉफ, चौड़ा मैदान में भव्य प्रवचन श्रृंखला एवं ध्यान साधना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय सत्संग में पूज्य महाराजश्री के दिव्य प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और जीवन दिशा प्राप्त होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व जागृति मिशन हिमाचल प्रदेश के संयोजक अखिलेश कपूर ने बताया कि यह अभियान ‘स्व से सर्वस्व’ के मूल भाव पर आधारित है, जो व्यक्ति की आत्मिक जागृति से समाज सेवा तक की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता को देखते हुए यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला के बाद यह आध्यात्मिक यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ेगी। कुल्लू के ढालपुर में 7 से 10 मई तक भव्य सत्संग का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनेगा। इसके पश्चात मनाली में 11 मई से 10 जून तक चान्दरायण तप साधना एवं ध्यान साधना शिविर का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधकों को एक माह तक गहन ध्यान, तप और आत्मिक उन्नति का अद्वितीय अवसर मिलेगा। इसके उपरांत सुंदरनगर में 11 से 14 जून तक दिव्य गीता सत्संग आयोजित होगा, जिसमें गीता के जीवनदायी ज्ञान पर आधारित प्रवचन श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों में दिव्य सत्संग, प्रेरणादायक प्रवचन, भजन-कीर्तन, ध्यान साधना, युवा एवं महिला सशक्तिकरण सत्र तथा संस्कार एवं समाज जागरण से जुड़े विभिन्न आयाम शामिल होंगे, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च 1991 को स्थापित विश्व जागृति मिशन आज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में देश-विदेश में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी मिशन ने आपदा के समय सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की तथा वर्ष 2025 में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। अंत में अखिलेश कपूर ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिमला सहित प्रदेश भर में आयोजित इन सत्संग एवं ध्यान साधना कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने जीवन को संस्कारित और समृद्ध बनाएं तथा इस जन-जागरण अभियान का सक्रिय हिस्सा बनें। इस अवसर पर शिमला मण्डल प्रधान हरि चंद गुप्ता,महामंत्री नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव कुठियाला,सदस्य ओ.पी.कायस्थ भी उपस्थित रहे।
शिमला , 30 मार्च [ विशाल सूद ] ! : सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों के पुनर्जागरण के उद्देश्य से विश्व जागृति मिशन द्वारा पूज्य सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में “सनातन संस्कृति जागरण अभियान” के अंतर्गत 14 से 17 अप्रैल तक शिमला के होटल पीटरहॉफ, चौड़ा मैदान में भव्य प्रवचन श्रृंखला एवं ध्यान साधना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय सत्संग में पूज्य महाराजश्री के दिव्य प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और जीवन दिशा प्राप्त होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व जागृति मिशन हिमाचल प्रदेश के संयोजक अखिलेश कपूर ने बताया कि यह अभियान ‘स्व से सर्वस्व’ के मूल भाव पर आधारित है, जो व्यक्ति की आत्मिक जागृति से समाज सेवा तक की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता को देखते हुए यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि शिमला के बाद यह आध्यात्मिक यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ेगी। कुल्लू के ढालपुर में 7 से 10 मई तक भव्य सत्संग का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनेगा। इसके पश्चात मनाली में 11 मई से 10 जून तक चान्दरायण तप साधना एवं ध्यान साधना शिविर का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधकों को एक माह तक गहन ध्यान, तप और आत्मिक उन्नति का अद्वितीय अवसर मिलेगा। इसके उपरांत सुंदरनगर में 11 से 14 जून तक दिव्य गीता सत्संग आयोजित होगा, जिसमें गीता के जीवनदायी ज्ञान पर आधारित प्रवचन श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।
इन सभी कार्यक्रमों में दिव्य सत्संग, प्रेरणादायक प्रवचन, भजन-कीर्तन, ध्यान साधना, युवा एवं महिला सशक्तिकरण सत्र तथा संस्कार एवं समाज जागरण से जुड़े विभिन्न आयाम शामिल होंगे, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 24 मार्च 1991 को स्थापित विश्व जागृति मिशन आज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में देश-विदेश में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी मिशन ने आपदा के समय सक्रिय भूमिका निभाते हुए वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की तथा वर्ष 2025 में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अंत में अखिलेश कपूर ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिमला सहित प्रदेश भर में आयोजित इन सत्संग एवं ध्यान साधना कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने जीवन को संस्कारित और समृद्ध बनाएं तथा इस जन-जागरण अभियान का सक्रिय हिस्सा बनें।
इस अवसर पर शिमला मण्डल प्रधान हरि चंद गुप्ता,महामंत्री नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव कुठियाला,सदस्य ओ.पी.कायस्थ भी उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -