- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।इस समारोह के मुख्यतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा जिन्हें 'एप्पल मैन ऑफ हिमाचल' के नाम से जाना जाता है, उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी रहे।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं एवं भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।कुलपति ने विश्वविद्यालय में खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय की स्थापना को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्स्र पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करें तथा उनमें नवाचार की भावना विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने, तनाव प्रबंधन सीखने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्फ कर सकें।
मंडी , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।इस समारोह के मुख्यतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा जिन्हें 'एप्पल मैन ऑफ हिमाचल' के नाम से जाना जाता है, उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी रहे।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं एवं भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।कुलपति ने विश्वविद्यालय में खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय की स्थापना को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्स्र पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करें तथा उनमें नवाचार की भावना विकसित करें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने, तनाव प्रबंधन सीखने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्फ कर सकें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -