सुबह 4 बजे खुले मंदिर के कपाट, सीएम बोले जल्द लगेगी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 मार्च [ विशाल सूद ] ! राजधानी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) पर ऐतिहासिक जाखू मंदिर में सुबह से है श्रद्धा का सैलाब उड़ा रहा।मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते ही संकट मोचक के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में शृद्धालु कतारों में खड़े नजर आए। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी सहित नेता प्रतिक्ष,मंत्रीगण व विधायकगणों ने भी मंदिर में शीश नवाया। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह 7:00 बजे विशेष आरती की गई। इसके बाद 7:30 बजे हनुमान जी को हलवे का भोग लगाया जाएगा। 9:00 से 12:00 बजे तक 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी। मंदिर के पुजारी पंडित रामलाल शर्मा ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस मंदिर का इतिहास बहुत ही प्राचीन है।रामायणकाल से इस मंदिर का इतिहास जुड़ा है ।उन्होंने कहा वर्षों से मंदिर में हनुमान जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।वर्ष में दो बार हनुमान जयंती यहां मनाई जाती है।देश के साथ विदेशों से भी लोग भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि यह सभी शृद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज राजेश धर्माणी, कमलेश ठाकुर व विधायक सुरेश कुमार का जन्मदिन भी है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज उ मंदिर में प्रदेश की खुशहाली समृद्धि और आत्मनिर्भर के लिए हवन भी किया गया।उन्होंने कहा कि प्रभु राम की प्रतिमा की फारेस्ट क्लियरेंस मिलते ही जल्द स्थापित किया जाएगा। वहीं मंत्री राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह ने भी इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।उन्होंने कहा कि यही आशा करते हैं कि प्रभु राम के आदर्शों पर चलते हुए पूरे दुनिया मे शांति स्थापित हो क्योंकि जिस प्रकार द्वेष की भावना बढ़ रही है उसके लिए प्रभु राम के आदर्शों को अपनाना और उनके अनुसरण सभी को करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कामना करते हैं कि प्रदेश में खुशहाली हो और विकास की राह पर आगे बढ़े।
शिमला , 02 मार्च [ विशाल सूद ] ! राजधानी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) पर ऐतिहासिक जाखू मंदिर में सुबह से है श्रद्धा का सैलाब उड़ा रहा।मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते ही संकट मोचक के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में शृद्धालु कतारों में खड़े नजर आए। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी सहित नेता प्रतिक्ष,मंत्रीगण व विधायकगणों ने भी मंदिर में शीश नवाया। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मंदिर में सुबह 7:00 बजे विशेष आरती की गई। इसके बाद 7:30 बजे हनुमान जी को हलवे का भोग लगाया जाएगा। 9:00 से 12:00 बजे तक 12वां अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भजन कीर्तन कार्यक्रम से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मंदिर के पुजारी पंडित रामलाल शर्मा ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस मंदिर का इतिहास बहुत ही प्राचीन है।रामायणकाल से इस मंदिर का इतिहास जुड़ा है ।उन्होंने कहा वर्षों से मंदिर में हनुमान जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।वर्ष में दो बार हनुमान जयंती यहां मनाई जाती है।देश के साथ विदेशों से भी लोग भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि यह सभी शृद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज राजेश धर्माणी, कमलेश ठाकुर व विधायक सुरेश कुमार का जन्मदिन भी है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज उ मंदिर में प्रदेश की खुशहाली समृद्धि और आत्मनिर्भर के लिए हवन भी किया गया।उन्होंने कहा कि प्रभु राम की प्रतिमा की फारेस्ट क्लियरेंस मिलते ही जल्द स्थापित किया जाएगा।
वहीं मंत्री राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह ने भी इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।उन्होंने कहा कि यही आशा करते हैं कि प्रभु राम के आदर्शों पर चलते हुए पूरे दुनिया मे शांति स्थापित हो क्योंकि जिस प्रकार द्वेष की भावना बढ़ रही है उसके लिए प्रभु राम के आदर्शों को अपनाना और उनके अनुसरण सभी को करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कामना करते हैं कि प्रदेश में खुशहाली हो और विकास की राह पर आगे बढ़े।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -