- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! नगर निगम सोलन चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 तथा चुनाव नियम 2012 के तहत निर्धारित किया गया है। जारी रोस्टर के मुताबिक नगर निगम के कुल 17 वार्डों में महिलाओं को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा कुछ वार्ड सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार देहूंगट सप्रून, लोअर बाजार, जवाहर पार्क, मधुबन कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, हाउसिंग बोर्ड और बसाल पट्टी काथेर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, काथेर, चंबाघाट स्लोगड़ा, थोडो ग्राउंड, चौरी घाटी, सनी साइड और तहसील पटरार वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। शिल्ली रोड और कलीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि राबोन अंजी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए निर्धारित किया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण रोटेशन प्रणाली के तहत तय किया गया है, ताकि विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं और इसे व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अब इस रोस्टर के जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।
सोलन , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! नगर निगम सोलन चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 तथा चुनाव नियम 2012 के तहत निर्धारित किया गया है।
जारी रोस्टर के मुताबिक नगर निगम के कुल 17 वार्डों में महिलाओं को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा कुछ वार्ड सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अधिसूचना के अनुसार देहूंगट सप्रून, लोअर बाजार, जवाहर पार्क, मधुबन कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, हाउसिंग बोर्ड और बसाल पट्टी काथेर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, काथेर, चंबाघाट स्लोगड़ा, थोडो ग्राउंड, चौरी घाटी, सनी साइड और तहसील पटरार वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
शिल्ली रोड और कलीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि राबोन अंजी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए निर्धारित किया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण रोटेशन प्रणाली के तहत तय किया गया है, ताकि विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं और इसे व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
अब इस रोस्टर के जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -