- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 02 अप्रैल [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है।राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे दावे किए हैं जो जमीनी स्तर पर पूरी तरह गलत साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एंट्री टैक्स को लेकर दिया गया बयान भी पूरी तरह भ्रामक था, जहां मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों के दबाव में टैक्स वापस लेने की बात कही, जबकि हकीकत यह है कि हिमाचल बॉर्डर पर भारी वाहनों से बढ़ा हुआ टैक्स अब भी वसूला जा रहा है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और अहम पदों पर ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिन पर पहले से ही गंभीर आरोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर तक पर जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और हालात ऐसे बन गए हैं जैसे आर्थिक इमरजेंसी लागू हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और कैबिनेट रैंक खत्म करने जैसे फैसले केवल दिखावा हैं। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सरकार नियमों को ताक पर रखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बार-बार एक्सटेंशन दे रही है, जिससे योग्य कर्मचारियों के प्रमोशन रुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में एक रिटायर्ड कर्मचारी को दोबारा नियुक्त करना नियमों के खिलाफ है और यह दर्शाता है कि सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हर वर्ग, खासकर व्यापारी, कर्मचारी, छात्र, महिलाएं और युवा, सरकार की नीतियों से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है।
हमीरपुर , 02 अप्रैल [ बिंदिया ठाकुर ] ! हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है।राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे दावे किए हैं जो जमीनी स्तर पर पूरी तरह गलत साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एंट्री टैक्स को लेकर दिया गया बयान भी पूरी तरह भ्रामक था, जहां मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों के दबाव में टैक्स वापस लेने की बात कही, जबकि हकीकत यह है कि हिमाचल बॉर्डर पर भारी वाहनों से बढ़ा हुआ टैक्स अब भी वसूला जा रहा है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और अहम पदों पर ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिन पर पहले से ही गंभीर आरोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव स्तर तक पर जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और हालात ऐसे बन गए हैं जैसे आर्थिक इमरजेंसी लागू हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और कैबिनेट रैंक खत्म करने जैसे फैसले केवल दिखावा हैं।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि सरकार नियमों को ताक पर रखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बार-बार एक्सटेंशन दे रही है, जिससे योग्य कर्मचारियों के प्रमोशन रुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में एक रिटायर्ड कर्मचारी को दोबारा नियुक्त करना नियमों के खिलाफ है और यह दर्शाता है कि सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हर वर्ग, खासकर व्यापारी, कर्मचारी, छात्र, महिलाएं और युवा, सरकार की नीतियों से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -