CM सुक्खू नेकिया उद्धघाटन मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पैक्ट-सीटी स्कैन के लिए दिए 8 करोड़ रुपये
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है।आईजीएमसी में पैट स्कैन सुविधा आरंभ हो गयी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इस ब्लॉक के शुरू होने से अब राज्य के सरकारी क्षेत्र में पहली बार पैट स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर सटीक पता लगाया जा सकेगा। कैंसर के साथ-साथ इसका उपयोग अब हृदय रोग, न्यूरोलॉजी और जटिल संक्रमणों की जांच के लिए भी किया जाएगा।इस मौके पट मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में आधुनिक स्पैक्ट-सीटी (SPECT-CT) स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज एमसी में पेट स्कैन की सुविधा शुरू हो जाने से कैंसर पीड़ित मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि पहले पेट स्कैन करवाने के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर चंडीगढ़ और दिल्ली जाना पड़ता था जिसमें टेस्ट के साथ-साथ आने जाने का भारी खर्च भी लगता था अब यह सुविधा यहां शुरू हो जाने से लोगों को भारी राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में सरकार ने पुरानी तकनीक को बदलते हुए मरी रोबोटिक सर्जरी और अब पेट स्कैन सुविधा आरंभ की है आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और सुधार किए जाएंगे
शिमला , 02 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है।आईजीएमसी में पैट स्कैन सुविधा आरंभ हो गयी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इस ब्लॉक के शुरू होने से अब राज्य के सरकारी क्षेत्र में पहली बार पैट स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर सटीक पता लगाया जा सकेगा।
कैंसर के साथ-साथ इसका उपयोग अब हृदय रोग, न्यूरोलॉजी और जटिल संक्रमणों की जांच के लिए भी किया जाएगा।इस मौके पट मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में आधुनिक स्पैक्ट-सीटी (SPECT-CT) स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज एमसी में पेट स्कैन की सुविधा शुरू हो जाने से कैंसर पीड़ित मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि पहले पेट स्कैन करवाने के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर चंडीगढ़ और दिल्ली जाना पड़ता था जिसमें टेस्ट के साथ-साथ आने जाने का भारी खर्च भी लगता था अब यह सुविधा यहां शुरू हो जाने से लोगों को भारी राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में सरकार ने पुरानी तकनीक को बदलते हुए मरी रोबोटिक सर्जरी और अब पेट स्कैन सुविधा आरंभ की है आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में और सुधार किए जाएंगे
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -