- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 24 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर की धरती पर पहुंच चुके हैं सूर्य किरण एयरशो के फाइटर जेट,और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 2 दिन तक आयोजित होने वाले इस भव्य एयरशो कार्यक्रम से पहले जोरदार रिहर्सल की गई। जिसमें आसमान में जेट्स की गर्जना ने लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान सूर्य किरण एयरशो की कॉमेंटेटर, जो पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी ही भाषा में प्रदेश और देशभर की जनता से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की। उनकी इस अपनत्व भरी अपील ने माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं, 5 जेट्स की टीम में शामिल पायलट संजय, जो राजस्थान से संबंध रखते हैं, उन्होंने अपने शानदार उड़ान कौशल से रिहर्सल के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सुजानपुर में होने वाले एयरशो को लेकर सैनिक स्कूल की प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और साथ ही सूर्य किरण टीम का धन्यवाद करते हुए इस आयोजन को गौरव का क्षण बताया।अब सुजानपुर तैयार है। आसमान में दिखेगा देशभक्ति, रोमांच और भारतीय वायुसेना का अद्भुत पराक्रम।
हमीरपुर , 24 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर की धरती पर पहुंच चुके हैं सूर्य किरण एयरशो के फाइटर जेट,और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 2 दिन तक आयोजित होने वाले इस भव्य एयरशो कार्यक्रम से पहले जोरदार रिहर्सल की गई।
जिसमें आसमान में जेट्स की गर्जना ने लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान सूर्य किरण एयरशो की कॉमेंटेटर, जो पंजाब की रहने वाली हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने अपनी ही भाषा में प्रदेश और देशभर की जनता से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की। उनकी इस अपनत्व भरी अपील ने माहौल को और भी खास बना दिया।
वहीं, 5 जेट्स की टीम में शामिल पायलट संजय, जो राजस्थान से संबंध रखते हैं, उन्होंने अपने शानदार उड़ान कौशल से रिहर्सल के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
सुजानपुर में होने वाले एयरशो को लेकर सैनिक स्कूल की प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और साथ ही सूर्य किरण टीम का धन्यवाद करते हुए इस आयोजन को गौरव का क्षण बताया।अब सुजानपुर तैयार है।
आसमान में दिखेगा देशभक्ति, रोमांच और भारतीय वायुसेना का अद्भुत पराक्रम।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -