- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 23 मार्च [ विशाल सूद ] ! डाॅ. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने सदन में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने के लिए बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर दोहरे लेन के पुल के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार के ध्यान में लाया कि जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमाओं को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल का निर्माण अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच का यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के करीब होते हुए भी ब्यास नदी के कारण बंटा हुआ है। एक आधुनिक पुल के अभाव में स्थानीय जनता, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी भूगोल में सड़को और पुलों का जाल न केवल परिवहन का माध्यम है बल्कि यह आर्थिक विकास और आपातकाल कनेक्टिविटी की जीवन रेखा भी है। डाॅ. सिकंदर ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा और सुगम संपर्क सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक नए दोहरे लेन वाले पुल बनाने की आवश्यकता है। यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन या अन्य अवरोधों की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर प्रस्तावित दोहरे लेन का पुल केवल एक ढांचागत परियोजना नहीं है बल्कि क्षेत्र के समावेशी विकास का द्वार है। डाॅ. सिकंदर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को सर्वोपरि रखते हुए बसंतीपट्टम खेरी पुल के निर्माण हेतु जल्द से जल्द तकनीकी स्वीकृति और बजट आबंटित किया जाए ताकि कांगड़ा और हमीरपुर के निवासियों को एक सुरक्षित, आधुनिक और निर्बाध परिवहन व्यवस्था मिल सके।
शिमला , 23 मार्च [ विशाल सूद ] ! डाॅ. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने सदन में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ने के लिए बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर दोहरे लेन के पुल के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार के ध्यान में लाया कि जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमाओं को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक डबल लेन पुल का निर्माण अति आवश्यक है।
सांसद ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा संपर्क न होने के कारण यात्रियों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच का यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के करीब होते हुए भी ब्यास नदी के कारण बंटा हुआ है। एक आधुनिक पुल के अभाव में स्थानीय जनता, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी भूगोल में सड़को और पुलों का जाल न केवल परिवहन का माध्यम है बल्कि यह आर्थिक विकास और आपातकाल कनेक्टिविटी की जीवन रेखा भी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डाॅ. सिकंदर ने कहा कि वर्तमान में कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के बीच सीधा और सुगम संपर्क सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्यास नदी पर बसंतीपट्टम और खेरी के बीच एक नए दोहरे लेन वाले पुल बनाने की आवश्यकता है। यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन या अन्य अवरोधों की स्थिति में यह वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बसंतीपट्टम और खेरी के बीच ब्यास नदी पर प्रस्तावित दोहरे लेन का पुल केवल एक ढांचागत परियोजना नहीं है बल्कि क्षेत्र के समावेशी विकास का द्वार है।
डाॅ. सिकंदर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को सर्वोपरि रखते हुए बसंतीपट्टम खेरी पुल के निर्माण हेतु जल्द से जल्द तकनीकी स्वीकृति और बजट आबंटित किया जाए ताकि कांगड़ा और हमीरपुर के निवासियों को एक सुरक्षित, आधुनिक और निर्बाध परिवहन व्यवस्था मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -