- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर, 23 मार्च ! राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर परिवहन विभाग, बिलासपुर द्वारा एक जागरूकता स्टॉल स्थापित किया गया है। इस स्टॉल के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात के प्रति जिम्मेदार व्यवहार तथा सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा “गुड सेमेरिटन (राह-वीर) योजना” के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही, लोगों को दुर्घटना की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। परिवहन विभाग का यह प्रयास मेले में आए लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि स्टॉल पर आने वाले लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा “गुड सेमेरिटन (राह-वीर) योजना” के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही, लोगों को दुर्घटना की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। परिवहन विभाग का यह प्रयास मेले में आए लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -