- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 20 मार्च [ विशाल सूद ] ! डिप्टी संयोजक नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी द्वारा हाल ही में पेश किए गए हिमाचल प्रदेश के 2026-27 के बजट में "खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त अभियान" के लिए 12 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। इसके लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है, साथ में भारद्वाज ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य के युवाओं को नशे (खासकर चिट्टा जैसे सिंथेटिक ड्रग्स) की लत से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के लिए उठाया गया है। इस अभियान के जरिए लगभग 50,000 युवाओं को खेलों से जोड़ने की योजना है, ताकि वे नशे के चंगुल से बच सकें और स्वस्थ, उत्पादक जीवन जी सकें। मुख्यमंत्री जी की यह पहल न केवल नशा मुक्ति की दिशा में मजबूत संकल्प दिखाती है, बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा योगदान है। डिप्टी संयोजक नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज ने कहा कि किसान परिवार में पैदा हुए मुख्यमंत्री जी ने किसानों की भावनाओं को समझते हुए, किसान एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुदृढ़ बजट पेश किया, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी बधाई के पात्र है।
शिमला , 20 मार्च [ विशाल सूद ] ! डिप्टी संयोजक नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी द्वारा हाल ही में पेश किए गए हिमाचल प्रदेश के 2026-27 के बजट में "खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त अभियान" के लिए 12 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। इसके लिए हार्दिक आभार प्रकट किया है, साथ में भारद्वाज ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य के युवाओं को नशे (खासकर चिट्टा जैसे सिंथेटिक ड्रग्स) की लत से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के लिए उठाया गया है।
इस अभियान के जरिए लगभग 50,000 युवाओं को खेलों से जोड़ने की योजना है, ताकि वे नशे के चंगुल से बच सकें और स्वस्थ, उत्पादक जीवन जी सकें। मुख्यमंत्री जी की यह पहल न केवल नशा मुक्ति की दिशा में मजबूत संकल्प दिखाती है, बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा योगदान है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डिप्टी संयोजक नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज ने कहा कि किसान परिवार में पैदा हुए मुख्यमंत्री जी ने किसानों की भावनाओं को समझते हुए, किसान एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुदृढ़ बजट पेश किया, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी बधाई के पात्र है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -