- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर 21 मार्च ! राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकास खंड सदर, जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत चांदपुर के “लक्ष्मी 2” स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर में समूह द्वारा पारंपरिक व्यंजनों जिसमें मक्की की रोटी, सरसों का साग और कढ़ी इत्यादि शामिल है का स्टाल लगाया गया है, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पहल से समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण का भी अवसर मिल रहा है। समूह की प्रधान श्रीमती तृप्ता देवी ने बताया कि मक्की की रोटी बनाने के लिए घराट में पिसे मक्की के आटे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भोजन का स्वाद और गुणवत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ तीन अन्य महिलाएं जमना देवी, उमा शर्मा और प्रोमिला ठाकुर भी इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग दे रही हैं तथा उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। समूह द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है। इस बीच स्टाॅल में भोजन कर रहे राजीव ठाकुर और रविंदर गौतम ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से यहां का भोजन कर रहे हैं। उन्होंने मक्की की रोटी, सरसों का साग और कढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि भोजन अत्यंत स्वादिष्ट है तथा इसमें देशी घी का प्रयोग किया गया है।राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के दौरान “लक्ष्मी 2” स्वयं सहायता समूह का यह प्रयास न केवल पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बेहतरीन कदम साबित हो रहा है।
समूह की प्रधान श्रीमती तृप्ता देवी ने बताया कि मक्की की रोटी बनाने के लिए घराट में पिसे मक्की के आटे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भोजन का स्वाद और गुणवत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ तीन अन्य महिलाएं जमना देवी, उमा शर्मा और प्रोमिला ठाकुर भी इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग दे रही हैं तथा उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। समूह द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस बीच स्टाॅल में भोजन कर रहे राजीव ठाकुर और रविंदर गौतम ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से यहां का भोजन कर रहे हैं। उन्होंने मक्की की रोटी, सरसों का साग और कढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि भोजन अत्यंत स्वादिष्ट है तथा इसमें देशी घी का प्रयोग किया गया है।
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के दौरान “लक्ष्मी 2” स्वयं सहायता समूह का यह प्रयास न केवल पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बेहतरीन कदम साबित हो रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -