- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 05 मार्च [ विशाल सूद ] ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “खेल और उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “माय भारत, हमीरपुर ” , स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया और खेलो इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि देश के 250 क्षेत्रो में खेल और उत्सव” करवाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की बालिकाएं और महिलाएं प्रतियोगिता के लिए भाग लेने के लिए मई भारत पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं साथ ही प्रतियोगिता के दिन ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं अंडर-13, अंडर-18 और अबव 18 आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही पारंपरिक खेलों जैसे रस्साकस्सी और अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों से भाग लेने की अपील की है, ताकि महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
हमीरपुर , 05 मार्च [ विशाल सूद ] ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “खेल और उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “माय भारत, हमीरपुर ” , स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया और खेलो इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि देश के 250 क्षेत्रो में खेल और उत्सव” करवाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की बालिकाएं और महिलाएं प्रतियोगिता के लिए भाग लेने के लिए मई भारत पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं साथ ही प्रतियोगिता के दिन ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं अंडर-13, अंडर-18 और अबव 18 आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही पारंपरिक खेलों जैसे रस्साकस्सी और अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों से भाग लेने की अपील की है, ताकि महिला सशक्तिकरण और खेल भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -