राज्यसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री बोले हिमाचल का होगा राज्यसभा उम्मीदवार,जय राम बोले भाजपा नहीं शरारत के मुड़ में।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 मार्च [ विशाल सूद ] ! वैसे तो कहा जाता है कि होली पर्व पर सारे गिले शिकवे भुलाकर दुश्मन भी गले लग जाते हैं। लेकिन सियासत में ये बात लागू नहीं होती। इसका उदाहरण आज शिमला में देखने को मिला जहां होली के गुलाल के साथ सियासत का रंग भी खूब उड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को हिमाचल विरोधी करार दिया और लोकभवन में भी सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को तंज कसा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब राज्यपाल को गुलाल लगाने पहुंचे तो जाते वक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले कि मुख्यमंत्री ने क्या बोला तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा -मैंने ये बोला कि भाजपा हिमाचल विरोधी है, इस पर राज्यपाल बोले ये तो हमसे क्यों बोलते हो जिस पर खूब ठहाके लगे। पांच मार्च यानी कल राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा जाना है, लेकिन बहुमत के बावजूद भी सुक्खू सरकार के तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लौटने के बाद आज होली पर्व के दौरान कहा कि कल जब नामांकन होगा तो प्रत्याशी का नाम का खुलासा हो जाएगा लेकिन प्रत्याशी हिमाचल प्रदेश से ही होगा इस बात ने मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई सोच रहा है कि भाजपा पिछली बार की तरह लोकतंत्र को खरीद लेगी तो कांग्रेस लोकतन्त्र को बिकने नहीं देगी। उधर विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस बार शरारत करने के मूड में नहीं है। कांग्रेस में भी अभी अपनी स्थिति साफ नहीं की है , उम्मीदवार हिमाचल से होगा या बाहरी राज्य से इसका अभी कांग्रेस ने जिक्र नहीं किया है।
शिमला , 04 मार्च [ विशाल सूद ] ! वैसे तो कहा जाता है कि होली पर्व पर सारे गिले शिकवे भुलाकर दुश्मन भी गले लग जाते हैं। लेकिन सियासत में ये बात लागू नहीं होती। इसका उदाहरण आज शिमला में देखने को मिला जहां होली के गुलाल के साथ सियासत का रंग भी खूब उड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा को हिमाचल विरोधी करार दिया और लोकभवन में भी सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को तंज कसा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब राज्यपाल को गुलाल लगाने पहुंचे तो जाते वक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले कि मुख्यमंत्री ने क्या बोला तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा -मैंने ये बोला कि भाजपा हिमाचल विरोधी है, इस पर राज्यपाल बोले ये तो हमसे क्यों बोलते हो जिस पर खूब ठहाके लगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पांच मार्च यानी कल राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भरा जाना है, लेकिन बहुमत के बावजूद भी सुक्खू सरकार के तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लौटने के बाद आज होली पर्व के दौरान कहा कि कल जब नामांकन होगा तो प्रत्याशी का नाम का खुलासा हो जाएगा लेकिन प्रत्याशी हिमाचल प्रदेश से ही होगा इस बात ने मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई सोच रहा है कि भाजपा पिछली बार की तरह लोकतंत्र को खरीद लेगी तो कांग्रेस लोकतन्त्र को बिकने नहीं देगी।
उधर विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस बार शरारत करने के मूड में नहीं है। कांग्रेस में भी अभी अपनी स्थिति साफ नहीं की है , उम्मीदवार हिमाचल से होगा या बाहरी राज्य से इसका अभी कांग्रेस ने जिक्र नहीं किया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -