दमदार प्रस्तुतियों से झूमा पंडाल, मंत्री राजेश धर्माणी रहे मुख्य अतिथि
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 03 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों की गूंज और युवाओं के उत्साह से सराबोर हो उठा। अपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘कदर’ और ‘चूड़े वाली बाह’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर युवा खासे उत्साहित नजर आए और पूरा माहौल संगीत और उमंग से भर गया। इस अवसर पर हिमाचल सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, उपायुक्त हमीरपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। दूसरी सांस्कृतिक संध्या ने होली मेले की रौनक को और भी बढ़ा दिया।
हमीरपुर , 03 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा पंडाल तालियों की गूंज और युवाओं के उत्साह से सराबोर हो उठा।
अपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘कदर’ और ‘चूड़े वाली बाह’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर युवा खासे उत्साहित नजर आए और पूरा माहौल संगीत और उमंग से भर गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर हिमाचल सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, उपायुक्त हमीरपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। दूसरी सांस्कृतिक संध्या ने होली मेले की रौनक को और भी बढ़ा दिया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -