- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 02 फरवरी [ शिवानी ] ! राजकीय महाविद्यालय चम्बा में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर एकजुट होकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बीते शनिवार को छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसक झड़प और उसके बाद कॉलेज प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ आयोजित किया गया। एबीवीपी के पदाधिकारियों का आरोप है कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्रों ने उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया था। इसी के विरोध में जब शनिवार को चम्बा कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, तो वहां भी वामपंथी गुटों द्वारा बाधा उत्पन्न की गई और हथियारों से हमला करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगें रखी। वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने अब तक पुलिस में आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। कॉलेज की अनुशासन समिति सो रही है और परिसर में बाहरी तत्वों व हथियारों के प्रवेश को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की है कि हिंसा में शामिल छात्रों को तुरंत कॉलेज से निष्कासित किया जाए। जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और कॉलेज प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की जाती उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, माहौल तनावपूर्ण होने के कॉलेज परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है। बहरहाल, राजकीय महाविद्यालय चम्बा में छात्र संगठनों की झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
चम्बा , 02 फरवरी [ शिवानी ] ! राजकीय महाविद्यालय चम्बा में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर एकजुट होकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन बीते शनिवार को छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसक झड़प और उसके बाद कॉलेज प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ आयोजित किया गया।
एबीवीपी के पदाधिकारियों का आरोप है कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्रों ने उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया था। इसी के विरोध में जब शनिवार को चम्बा कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, तो वहां भी वामपंथी गुटों द्वारा बाधा उत्पन्न की गई और हथियारों से हमला करने का प्रयास किया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगें रखी। वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने अब तक पुलिस में आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। कॉलेज की अनुशासन समिति सो रही है और परिसर में बाहरी तत्वों व हथियारों के प्रवेश को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की है कि हिंसा में शामिल छात्रों को तुरंत कॉलेज से निष्कासित किया जाए।
जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और कॉलेज प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की जाती उनका धरना जारी रहेगा। वहीं, माहौल तनावपूर्ण होने के कॉलेज परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है। बहरहाल, राजकीय महाविद्यालय चम्बा में छात्र संगठनों की झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -