- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] ! छोटा शिमला में आज मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अत्यंत प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। 90 वर्षीय वृद्ध माता बचनी देवी, जो लंबे समय से एक कमरे में अकेली और असहाय अवस्था में रह रही थीं, उन्हें सामाजिक संगठनों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सम्मानपूर्वक सुरक्षित देखभाल उपलब्ध करवाई गई। जानकारी के अनुसार, स्प्रिंग फील्ड होटल के समीप रहने वाली बचनी देवी चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ थीं और काफी समय से एक कमरे में अकेली रह रही थीं। स्थानीय दुकानदार अशोक जी ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करवाया तथा इस संबंध में सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक नरेश वर्मा एवं मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद किमी सूद, संजीव चौहान (पिकू) तथा अन्य समाजसेवी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग, शिमला की जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) ममता पॉल शर्मा से संपर्क किया गया। उनके निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर शिमला से केंद्र प्रशासक भावना कौशल को मौके पर भेजा गया, ताकि वृद्ध माता की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पूर्व पार्षद किमी सूद ने अत्यंत संवेदनशीलता और करुणा का परिचय देते हुए वृद्ध माता को स्वयं स्नान कराया, उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया तथा उनकी देखभाल सुनिश्चित की। तत्पश्चात उन्हें संबंधित विभाग की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती बचनी देवी पूर्व में छोटा शिमला डिस्पेंसरी में मिडवाइफ के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं और उन्होंने अपने जीवन में अनेकों माताओं एवं नवजात शिशुओं की सेवा की है। आज उन्हें समाज के सहयोग और संवेदनशीलता की आवश्यकता थी, जिसे स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं ने मिलकर पूरा किया। सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन सभी समाजसेवियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर की टीम तथा स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने मिलकर एक असहाय वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और सहारा प्रदान किया। यह घटना समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि हमें अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहना चाहिए।
शिमला , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] ! छोटा शिमला में आज मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अत्यंत प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। 90 वर्षीय वृद्ध माता बचनी देवी, जो लंबे समय से एक कमरे में अकेली और असहाय अवस्था में रह रही थीं, उन्हें सामाजिक संगठनों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सम्मानपूर्वक सुरक्षित देखभाल उपलब्ध करवाई गई।
जानकारी के अनुसार, स्प्रिंग फील्ड होटल के समीप रहने वाली बचनी देवी चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ थीं और काफी समय से एक कमरे में अकेली रह रही थीं। स्थानीय दुकानदार अशोक जी ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करवाया तथा इस संबंध में सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सूचना मिलते ही सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक नरेश वर्मा एवं मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद किमी सूद, संजीव चौहान (पिकू) तथा अन्य समाजसेवी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग, शिमला की जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) ममता पॉल शर्मा से संपर्क किया गया। उनके निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर शिमला से केंद्र प्रशासक भावना कौशल को मौके पर भेजा गया, ताकि वृद्ध माता की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान पूर्व पार्षद किमी सूद ने अत्यंत संवेदनशीलता और करुणा का परिचय देते हुए वृद्ध माता को स्वयं स्नान कराया, उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया तथा उनकी देखभाल सुनिश्चित की। तत्पश्चात उन्हें संबंधित विभाग की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती बचनी देवी पूर्व में छोटा शिमला डिस्पेंसरी में मिडवाइफ के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं और उन्होंने अपने जीवन में अनेकों माताओं एवं नवजात शिशुओं की सेवा की है। आज उन्हें समाज के सहयोग और संवेदनशीलता की आवश्यकता थी, जिसे स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं ने मिलकर पूरा किया।
सिमरन वेलफेयर फाउंडेशन सभी समाजसेवियों, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर की टीम तथा स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने मिलकर एक असहाय वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और सहारा प्रदान किया।
यह घटना समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि हमें अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -