- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को रोड़ा सैक्टर मस्जिद बिलासपुर के बाहर दो गुटों में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें दोनों ही पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली शिकायत साहिल मुहम्मद निवासी रौड़ा सेक्टर-2 ने दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि हारून मुहम्मद, मुहम्मद हारूफ, मुहम्मद रफी तथा हारून मुहम्मद के भतीजे मुहम्मद साहिल व मुहम्मद ऋषभ ने उसके साथ मारपीट की। जिसको लेकर थाना सदर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी शिकायत हारून मुहम्मद निवासी रौड़ा सेक्टर-3 द्वारा दी गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि साहिल व उसके साथी ने मस्जिद के गेट के पास गाड़ी धोने को लेकर उससे गाली-गलौच की। इस संबंध में भी थाना सदर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं सदर थाना की टीम दोनों ही मामलों की जांच कर रही है जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल द्वारा की गई है.
बिलासपुर , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को रोड़ा सैक्टर मस्जिद बिलासपुर के बाहर दो गुटों में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें दोनों ही पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली शिकायत साहिल मुहम्मद निवासी रौड़ा सेक्टर-2 ने दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि हारून मुहम्मद, मुहम्मद हारूफ, मुहम्मद रफी तथा हारून मुहम्मद के भतीजे मुहम्मद साहिल व मुहम्मद ऋषभ ने उसके साथ मारपीट की। जिसको लेकर थाना सदर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.
वहीं दूसरी शिकायत हारून मुहम्मद निवासी रौड़ा सेक्टर-3 द्वारा दी गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि साहिल व उसके साथी ने मस्जिद के गेट के पास गाड़ी धोने को लेकर उससे गाली-गलौच की। इस संबंध में भी थाना सदर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं सदर थाना की टीम दोनों ही मामलों की जांच कर रही है जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल द्वारा की गई है.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -