- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] : यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को बहाल करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को धर्मशाला में भीम आर्मी और ओबीसी-एसटी मोर्चा से जुड़े संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी दाड़ी ग्राउंड से रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन में पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाए और एक्ट को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति वर्ग को इसका लाभ मिल सके उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार भेदभाव होता आया है और इस एक्ट के लागू होने से उन्हें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 11 तारीख को देशव्यापी स्तर पर एक बड़ा एकत्रीकरण किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोग समर्थन देंगे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के लोग भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। वहीं ओबीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ कोंडल ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी अनुसूचित जाति वर्गों को साथ लेकर किया जा रहा है उनका कहना था कि विश्वविद्यालयों में लागू होने वाले यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका, इसलिए राज्यपाल को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि 19 मार्च को होने वाली सुनवाई में केंद्र सरकार को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए और एक्ट को बहाल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। सौरभ कोंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनुसूचित जाति वर्ग भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करेगा और न ही वोट देगा उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग को संविधान के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है,लेकिन उसका पूर्ण लाभ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नहीं मिल पा रहा है। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रदर्शन आगे चलकर बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
धर्मशाला , 28 फरवरी [ विशाल सूद ] : यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को बहाल करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को धर्मशाला में भीम आर्मी और ओबीसी-एसटी मोर्चा से जुड़े संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी दाड़ी ग्राउंड से रैली के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन में पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाए और एक्ट को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति वर्ग को इसका लाभ मिल सके उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार भेदभाव होता आया है और इस एक्ट के लागू होने से उन्हें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 11 तारीख को देशव्यापी स्तर पर एक बड़ा एकत्रीकरण किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोग समर्थन देंगे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के लोग भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे।
वहीं ओबीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरभ कोंडल ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी अनुसूचित जाति वर्गों को साथ लेकर किया जा रहा है उनका कहना था कि विश्वविद्यालयों में लागू होने वाले यूजीसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका, इसलिए राज्यपाल को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की मांग की जा रही है उन्होंने कहा कि 19 मार्च को होने वाली सुनवाई में केंद्र सरकार को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए और एक्ट को बहाल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सौरभ कोंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनुसूचित जाति वर्ग भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करेगा और न ही वोट देगा उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग को संविधान के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है,लेकिन उसका पूर्ण लाभ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नहीं मिल पा रहा है। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रदर्शन आगे चलकर बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -