- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौर ने आज ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर टिहरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली मेले की तैयारियों का अपनी प्रशासनिक टीम के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीसी मैम को मेले से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डीसी गंधर्वा राठौर ने मेला ग्राउंड, मुख्य बाजार चौक और विशेष रूप से प्रसिद्ध मुरली मनोहर टेंपल का भी दौरा किया, जहां परंपरागत रूप से राधा-कृष्ण के साथ होली खेली जाती है। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और जहां आवश्यक लगा, वहां सुधार और बदलाव के निर्देश भी दिए। डीसी मैम ने बताया कि इस बार स्टार नाइट कार्यक्रम के लिए बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा पुलिस टीम की विशेष तैनाती की गई है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के सभी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि सुजानपुर की ऐतिहासिक होली की गरिमा बनी रहे और आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौर ने आज ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर टिहरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली मेले की तैयारियों का अपनी प्रशासनिक टीम के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीसी मैम को मेले से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान डीसी गंधर्वा राठौर ने मेला ग्राउंड, मुख्य बाजार चौक और विशेष रूप से प्रसिद्ध मुरली मनोहर टेंपल का भी दौरा किया, जहां परंपरागत रूप से राधा-कृष्ण के साथ होली खेली जाती है। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और जहां आवश्यक लगा, वहां सुधार और बदलाव के निर्देश भी दिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डीसी मैम ने बताया कि इस बार स्टार नाइट कार्यक्रम के लिए बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा पुलिस टीम की विशेष तैनाती की गई है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के सभी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि सुजानपुर की ऐतिहासिक होली की गरिमा बनी रहे और आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -