सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर गर्व की खबर सामने आई है।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! गांव ठाठी अलोहिया की प्रतिभाशाली बेटी काश्वी लोहिया, स्वर्गीय विकास लोहिया की सुपुत्री तथा इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर की पोती ने सैनिक स्कूल की लिखित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कम उम्र में ही काश्वी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचय देते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवारजनों ने बताया कि काश्वी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और देश सेवा का सपना देखती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव ठाठी अलोहिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने काश्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।काश्वी लोहिया की इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं!
हमीरपुर , 28 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! गांव ठाठी अलोहिया की प्रतिभाशाली बेटी काश्वी लोहिया, स्वर्गीय विकास लोहिया की सुपुत्री तथा इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर की पोती ने सैनिक स्कूल की लिखित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कम उम्र में ही काश्वी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचय देते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
परिवारजनों ने बताया कि काश्वी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और देश सेवा का सपना देखती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव ठाठी अलोहिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने काश्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।काश्वी लोहिया की इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं!
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -