चम्बा शिमला में हज हाउस बनाने , चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने,ओर चम्बा को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की मांग उठाई
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 01 मार्च [ शिवानी ] ! केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चम्बा दौरे पर है और रविवार को सलूणी ओर तीसा में इंडोर स्टेडियम सहित की आधारशिला रखी वही प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने उनसे मुलाकात कर 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जिसमें जिला चम्बा में औदयौगिक व पर्यटन विकास, शिमला चम्बा में हज हाउस निर्माण सहित चंबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलवाने व अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित मांगें उठाई हैं। दिलदार अली बट्ट ने अपने मांगपत्र में चंबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पालमपुर जाना पड़ता है। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यह सफर समय और पैसे दोनों की दृष्टि से कठिन साबित होता है। उन्होंने तर्क दिया कि जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने से हजारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। वहीं हज यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शिमला और चंबा में हज हाउस निर्माण के लिए विशेष बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। दिलदार अली बट्ट का कहना है कि इससे प्रदेश के हज यात्रियों को प्रशिक्षण, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। बट्ट ने केन्द्रीय मंत्री से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को पुन बहाल करने तथा इसे एससी/एसटी वर्ग की तर्ज पर नियमित रूप से लागू करने की भी मांग उठाई। हज कमेटी के चेयरमैन का कहना है कि इससे अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक संबल मिलेगा। दिलदार अली बट्ट ने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे चंबा सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई गति मिल सके।
चम्बा , 01 मार्च [ शिवानी ] ! केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चम्बा दौरे पर है और रविवार को सलूणी ओर तीसा में इंडोर स्टेडियम सहित की आधारशिला रखी वही प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने उनसे मुलाकात कर 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जिसमें जिला चम्बा में औदयौगिक व पर्यटन विकास, शिमला चम्बा में हज हाउस निर्माण सहित चंबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलवाने व अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित मांगें उठाई हैं।
दिलदार अली बट्ट ने अपने मांगपत्र में चंबा में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पालमपुर जाना पड़ता है। पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यह सफर समय और पैसे दोनों की दृष्टि से कठिन साबित होता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने तर्क दिया कि जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने से हजारों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। वहीं हज यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शिमला और चंबा में हज हाउस निर्माण के लिए विशेष बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। दिलदार अली बट्ट का कहना है कि इससे प्रदेश के हज यात्रियों को प्रशिक्षण, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
बट्ट ने केन्द्रीय मंत्री से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को पुन बहाल करने तथा इसे एससी/एसटी वर्ग की तर्ज पर नियमित रूप से लागू करने की भी मांग उठाई।
हज कमेटी के चेयरमैन का कहना है कि इससे अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक संबल मिलेगा। दिलदार अली बट्ट ने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे चंबा सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई गति मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -