- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सतोन (NH 707)। सतोन के समीप गिरी नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को लेकर अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। पुल की लोहे की प्लेटें टूट चुकी हैं, जिससे हर गुजरते वाहन के साथ हादसे का खतरा मंडरा रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पुल पार करते समय तेज झटके महसूस हो रहे हैं और फिसलने का डर बना रहता है। स्थानीय परशुराम सेवा समिति के युवाओं ने इस लापरवाही के खिलाफ अनोखी पहल शुरू करते हुए पुल के आसपास पौधे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। युवाओं का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे, तो वे पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका संदेश साफ है—“अगर समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो और पौधे लगाए जाएंगे, ताकि हमारी आवाज़ हरियाली के जरिए भी गूंजे।” समिति के सदस्यों ने बताया कि पुल की टूटी लोहे की प्लेटें किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन साफ महसूस होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके। परशुराम सेवा समिति के युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
सिरमौर , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सतोन (NH 707)। सतोन के समीप गिरी नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को लेकर अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। पुल की लोहे की प्लेटें टूट चुकी हैं, जिससे हर गुजरते वाहन के साथ हादसे का खतरा मंडरा रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को पुल पार करते समय तेज झटके महसूस हो रहे हैं और फिसलने का डर बना रहता है।
स्थानीय परशुराम सेवा समिति के युवाओं ने इस लापरवाही के खिलाफ अनोखी पहल शुरू करते हुए पुल के आसपास पौधे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। युवाओं का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे, तो वे पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका संदेश साफ है—“अगर समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो और पौधे लगाए जाएंगे, ताकि हमारी आवाज़ हरियाली के जरिए भी गूंजे।”
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
समिति के सदस्यों ने बताया कि पुल की टूटी लोहे की प्लेटें किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन साफ महसूस होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके।
परशुराम सेवा समिति के युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -