- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ; शिमला पुलिस नशा विरोधी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। *“जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)*” की नीति के तहत जिला शिमला में नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। *इसी क्रम में दिनांक 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 07 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया तथा इन मामलों में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया*। इन मुकदमों का विवरण निम्नानुसार है:1. *पुलिस थाना चिड़गांव* एफआईआर संख्या 17/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 20.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान स्थान सांडासू में आरोपी कमल चौहान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री जवाहर चौहान निवासी वीपीओ सामोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 4.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।इस मुकदमे का अन्वेषण थाना चिड़गांव द्वारा किया जा रहा है। 2. पुलिस थाना न्यू शिमला एफआईआर संख्या 09/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को लोअर खलीनी स्थित सूद भवन में तलाशी के दौरान 6.560 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) निम्नलिखित आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई: रोहित कुमार (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।रजत (24 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला। सोनू (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (वर्तमान निवासी सूद भवन, लोअर खलीनी)।सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना न्यू शिमला द्वारा किया जा रहा है। 3. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*एफआईआर संख्या 27/26 दिनांक 23.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 23.02.2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर बालूगंज एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। वाहन चालक अविनाश चौहान (36 वर्ष) निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है। इस मुकदमे का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है। 4. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला एफआईआर संख्या 28/26 दिनांक 24.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट विश्वसनीय सूचना पर मोती निवास, कोमली बैंक, द्वितीय तल पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया: शुभम ठाकुर (26 वर्ष), निवासी जिला सोलन।यशपाल ठाकुर (25 वर्ष), निवासी जिला शिमला।आयुष ठाकुर (25 वर्ष), निवासी लकड़ बाजार, शिमला।विपुल ठाकुर (28 वर्ष), निवासी टाराहल, जिला शिमला।इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है। 5. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*एफआईआर संख्या 31/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 27.02.2026 को घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप एक टीन शेड की तलाशी के दौरान आरोपी अमर उर्फ पप्पू पुत्र श्री जीत राम नेपाली के कब्जे से 6.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है। 6. पुलिस थाना देहा एफआईआर संख्या 08/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 27.02.2026 को बलघर धारकलना रोड बाजार के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित (25 वर्ष) निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 5.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना देहा द्वारा किया जा रहा है। 7. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*एफआईआर संख्या 32/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट जिला पुलिस शिमला की स्पेशल टीम द्वारा आईएसबीटी शिमला में गश्त के दौरान आरोपी चरनप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी जिला पटियाला, पंजाब के कब्जे से 11 ग्राम से ज्यादा हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है। जिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यदि किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन संबंधी कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
शिमला , 02 फरवरी [ विशाल सूद ] ; शिमला पुलिस नशा विरोधी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। *“जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)*” की नीति के तहत जिला शिमला में नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
*इसी क्रम में दिनांक 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 07 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया तथा इन मामलों में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया*।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इन मुकदमों का विवरण निम्नानुसार है:
1. *पुलिस थाना चिड़गांव*
एफआईआर संख्या 17/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 20.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान स्थान सांडासू में आरोपी कमल चौहान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री जवाहर चौहान निवासी वीपीओ सामोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 4.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।इस मुकदमे का अन्वेषण थाना चिड़गांव द्वारा किया जा रहा है।
2. पुलिस थाना न्यू शिमला
एफआईआर संख्या 09/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को लोअर खलीनी स्थित सूद भवन में तलाशी के दौरान 6.560 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) निम्नलिखित आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई:
रोहित कुमार (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
रजत (24 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला। सोनू (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (वर्तमान निवासी सूद भवन, लोअर खलीनी)।सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना न्यू शिमला द्वारा किया जा रहा है।
3. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*
एफआईआर संख्या 27/26 दिनांक 23.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 23.02.2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर बालूगंज एमसी पार्किंग रोड पर बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। वाहन चालक अविनाश चौहान (36 वर्ष) निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला के कब्जे से 6.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है। इस मुकदमे का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
4. पुलिस थाना बालूगंज, शिमला
एफआईआर संख्या 28/26 दिनांक 24.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट विश्वसनीय सूचना पर मोती निवास, कोमली बैंक, द्वितीय तल पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
शुभम ठाकुर (26 वर्ष), निवासी जिला सोलन।
यशपाल ठाकुर (25 वर्ष), निवासी जिला शिमला।
आयुष ठाकुर (25 वर्ष), निवासी लकड़ बाजार, शिमला।
विपुल ठाकुर (28 वर्ष), निवासी टाराहल, जिला शिमला।
इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
5. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*
एफआईआर संख्या 31/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 27.02.2026 को घोड़ा चौकी स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप एक टीन शेड की तलाशी के दौरान आरोपी अमर उर्फ पप्पू पुत्र श्री जीत राम नेपाली के कब्जे से 6.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
6. पुलिस थाना देहा
एफआईआर संख्या 08/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 27.02.2026 को बलघर धारकलना रोड बाजार के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित (25 वर्ष) निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 5.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना देहा द्वारा किया जा रहा है।
7. *पुलिस थाना बालूगंज, शिमला*
एफआईआर संख्या 32/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट जिला पुलिस शिमला की स्पेशल टीम द्वारा आईएसबीटी शिमला में गश्त के दौरान आरोपी चरनप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी जिला पटियाला, पंजाब के कब्जे से 11 ग्राम से ज्यादा हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
जिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यदि किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की तस्करी या सेवन संबंधी कोई सूचना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -