- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 02 मार्च [ विशाल सूद ] ! नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है. सुरेंद्र चौहान पर बीजेपी उनके पार्षद बिट्टू कुमार के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है. बीजेपी के इस विरोध पर अब मेयर सुरेंद्र चौहान ने पलटवार किया है. महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम सदन के भीतर किसी तरह की बासलुकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिट्टू कुमार पर कानून के तहत एक्शन लिया गया है. इससे पहले शिमला में भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की. भाजपा पार्षदों ने महापौर के पद पर बने रहने पर भी सवाल खड़े किए. शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उनका पद पर बने रहना भाजपा के लोग तय नहीं कर सकते. इस संबंध में सरकार ने विधानसभा से विधेयक पारित करके राज्यपाल को भेजा गया है. इसी मामले में नगर निगम की ओर से भी एक प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है. मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा पार्षद पर नियमों के तहत एक्शन लिया गया है. महापौर ने कहा कि नगर निगम कानून के मुताबिक चल रहा है और आगे भी चलेगा. कोई आवाश्यक रूप से गुंडागर्दी करने का प्रयास करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी विरोध करने की स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक दायरे में रहकर होना चाहिए.
शिमला , 02 मार्च [ विशाल सूद ] ! नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है. सुरेंद्र चौहान पर बीजेपी उनके पार्षद बिट्टू कुमार के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है. बीजेपी के इस विरोध पर अब मेयर सुरेंद्र चौहान ने पलटवार किया है. महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम सदन के भीतर किसी तरह की बासलुकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने कहा कि बिट्टू कुमार पर कानून के तहत एक्शन लिया गया है. इससे पहले शिमला में भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की. भाजपा पार्षदों ने महापौर के पद पर बने रहने पर भी सवाल खड़े किए.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उनका पद पर बने रहना भाजपा के लोग तय नहीं कर सकते. इस संबंध में सरकार ने विधानसभा से विधेयक पारित करके राज्यपाल को भेजा गया है. इसी मामले में नगर निगम की ओर से भी एक प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है.
मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा पार्षद पर नियमों के तहत एक्शन लिया गया है. महापौर ने कहा कि नगर निगम कानून के मुताबिक चल रहा है और आगे भी चलेगा. कोई आवाश्यक रूप से गुंडागर्दी करने का प्रयास करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी विरोध करने की स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक दायरे में रहकर होना चाहिए.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -