- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 मार्च [ शिवानी ] ! रंगों का पावन पर्व होली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा में भी होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर के मुख्य चौक पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां डीजे की धुन पर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया और रंगों के इस त्योहार का भरपूर आनंद लिया। लोगों ने एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। पूरा वातावरण रंगों से सराबोर और होली के गीतों से गुंजायमान रहा। हर चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि होली उनका सबसे प्रिय त्योहार है, जिसका उन्हें पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कहना था कि यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक वे इसी तरह नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार का आनंद लेते रहेंगे। चम्बा में मनाई जा रही यह होली आपसी सौहार्द और उल्लास का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
चम्बा , 04 मार्च [ शिवानी ] ! रंगों का पावन पर्व होली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा में भी होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर के मुख्य चौक पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां डीजे की धुन पर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया और रंगों के इस त्योहार का भरपूर आनंद लिया।
लोगों ने एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। पूरा वातावरण रंगों से सराबोर और होली के गीतों से गुंजायमान रहा। हर चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि होली उनका सबसे प्रिय त्योहार है, जिसका उन्हें पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कहना था कि यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक वे इसी तरह नाच-गाकर और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार का आनंद लेते रहेंगे।
चम्बा में मनाई जा रही यह होली आपसी सौहार्द और उल्लास का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -