- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 03 मार्च [ शिवानी ] ! पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा खंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चम्बा शहर और ग्रामीण इकाई के पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया और सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनर, जो 2016 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है। पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा डी.ए. की किस्तों की अधिसूचना जारी न होने पर भी नाराजगी जताई गई। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि एक साल का समय बीत चुका है। उनके मामले ए.जी. कार्यालय में लंबित पड़े हैं। चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से अटका हुआ है। बैठक में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। साथ ही इसे जनता के हित के विरुद्ध बताते हुए तुरंत रोकने की मांग भी की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार हर दिन जनता पर नए टैक्स लगा रही है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद द्वारा लगाए गए गृहकर में की गई भारी वृद्धि का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने मांग की है कि इसका पुन: निर्धारण किया जाए ताकि लोग समय पर भुगतान कर सकें।
चम्बा , 03 मार्च [ शिवानी ] ! पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चम्बा खंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लेख राज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चम्बा शहर और ग्रामीण इकाई के पेंशनरों ने भारी संख्या में भाग लिया और सरकार के प्रति अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनर, जो 2016 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है।
पेंशनरों को लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि अभी तक नहीं मिली है। सरकार द्वारा डी.ए. की किस्तों की अधिसूचना जारी न होने पर भी नाराजगी जताई गई। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक निर्धारित नहीं की गई है, जबकि एक साल का समय बीत चुका है। उनके मामले ए.जी. कार्यालय में लंबित पड़े हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
चिकित्सा बिलों का भुगतान बजट की कमी के कारण विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से अटका हुआ है। बैठक में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। साथ ही इसे जनता के हित के विरुद्ध बताते हुए तुरंत रोकने की मांग भी की। पेंशनरों ने कहा कि सरकार हर दिन जनता पर नए टैक्स लगा रही है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान नगर परिषद द्वारा लगाए गए गृहकर में की गई भारी वृद्धि का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने मांग की है कि इसका पुन: निर्धारण किया जाए ताकि लोग समय पर भुगतान कर सकें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -