- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 03 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज से प्रदेशभर के 2384 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं सुबह 9:45 बजे से आयोजित पहले सत्र में 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है प्रत्येक केंद्र पर सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट तैनात किए गए हैं, जबकि बोर्ड के उड़नदस्त, शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और उपनिदेशक स्तर के अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष कुल 1,84,618 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें नियमित श्रेणी के 10वीं के 93,564 और 12वीं के 81,411 विद्यार्थी तथा राज्य मुक्त विद्यालय के तहत 10वीं के 3,984, 12वीं के 5,442 और 8वीं के 217 छात्र शामिल हैं। बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा के 48 घंटे के भीतर आंसर-की भी उपलब्ध करा दी जाएगी वहीं बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम से हर जिले के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा के 48 घंटे के भीतर आंसर-की भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
धर्मशाला , 03 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज से प्रदेशभर के 2384 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं सुबह 9:45 बजे से आयोजित पहले सत्र में 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है प्रत्येक केंद्र पर सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट तैनात किए गए हैं, जबकि बोर्ड के उड़नदस्त, शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और उपनिदेशक स्तर के अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस वर्ष कुल 1,84,618 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें नियमित श्रेणी के 10वीं के 93,564 और 12वीं के 81,411 विद्यार्थी तथा राज्य मुक्त विद्यालय के तहत 10वीं के 3,984, 12वीं के 5,442 और 8वीं के 217 छात्र शामिल हैं।
बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा के 48 घंटे के भीतर आंसर-की भी उपलब्ध करा दी जाएगी वहीं बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम से हर जिले के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा के 48 घंटे के भीतर आंसर-की भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -