- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 मार्च [ शिवानी ] ! देश भर में आज होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं चंबा जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस उत्सव के दौरान जैविक रंगों का ही प्रयोग करने का आह्वान किया है, ताकि केमिकल युक्त रंगों के कोई दुष्प्रभाव शरीर पर न पड़ें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज बाजार में केमिकल युक्त रंग धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए लोग जैविक रंगों का प्रयोग करें। वहीं अगर आँखों में रंग चला जाता है तो आँखों को बार-बार धोएं। इसके अतिरिक्त एहतियात बरतते हुए अपने परिवार सहित होली के इस पर्व को मनाएं।
चम्बा , 04 मार्च [ शिवानी ] ! देश भर में आज होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं चंबा जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस उत्सव के दौरान जैविक रंगों का ही प्रयोग करने का आह्वान किया है, ताकि केमिकल युक्त रंगों के कोई दुष्प्रभाव शरीर पर न पड़ें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज बाजार में केमिकल युक्त रंग धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए लोग जैविक रंगों का प्रयोग करें। वहीं अगर आँखों में रंग चला जाता है तो आँखों को बार-बार धोएं। इसके अतिरिक्त एहतियात बरतते हुए अपने परिवार सहित होली के इस पर्व को मनाएं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -