- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 20 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! प्रदेश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नए खोले जाने वाले सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रिंसिपल, विभिन्न श्रेणियों के अध्यापक एवं अन्य शैक्षणिक पदों हेतु महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इन परीक्षाओं में विशेष रूप से इन-सर्विस अध्यापक वर्ग ने भाग लिया, जो नए स्थापित किए जाने वाले CBSE स्कूलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्वयं को नामित करवाने की प्रक्रिया में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इन परीक्षाओं के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और इसी मेरिट के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों, प्रिंसिपलों तथा अन्य पदों पर चयन किया जाएगा। यह परीक्षा आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में भी इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में अध्यापक वर्ग परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल के बीच परीक्षा संपन्न करवाई गई। यह पूरी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार की उस पहल का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत प्रदेश में नए CBSE स्कूलों को शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। अब सभी की नजरें इस परीक्षा के परिणाम और तैयार होने वाली मेरिट सूची पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के आधार पर आने वाले समय में CBSE स्कूलों के लिए योग्य शिक्षकों और प्रिंसिपलों का चयन किया जाएगा।
हमीरपुर , 20 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! प्रदेश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नए खोले जाने वाले सीबीएसई स्कूलों के लिए प्रिंसिपल, विभिन्न श्रेणियों के अध्यापक एवं अन्य शैक्षणिक पदों हेतु महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
इन परीक्षाओं में विशेष रूप से इन-सर्विस अध्यापक वर्ग ने भाग लिया, जो नए स्थापित किए जाने वाले CBSE स्कूलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्वयं को नामित करवाने की प्रक्रिया में शामिल हुए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बताया जा रहा है कि इन परीक्षाओं के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और इसी मेरिट के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों, प्रिंसिपलों तथा अन्य पदों पर चयन किया जाएगा।
यह परीक्षा आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में भी इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में अध्यापक वर्ग परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल के बीच परीक्षा संपन्न करवाई गई।
यह पूरी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार की उस पहल का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत प्रदेश में नए CBSE स्कूलों को शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।
अब सभी की नजरें इस परीक्षा के परिणाम और तैयार होने वाली मेरिट सूची पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के आधार पर आने वाले समय में CBSE स्कूलों के लिए योग्य शिक्षकों और प्रिंसिपलों का चयन किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -