मंडी में पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए बाले सिसोदिया भाजपा कांग्रेस को घेरते हुए कहा- दोनों पार्टियों ने खो दिया है जनता का विश्वास, अब जनता देगी आप का साथ बोले - हिमाचल में आप बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास मॉडल करेगी काम आम आदमी पार्टी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! प्रदेश में 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का शंखनाद फूँक दिया है। छोटी काशी मंडी से राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मनीष सिसोदिया ने चुनावी बिगुल बजाते हुए यह ऐलान किया है। सम्मेलन के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता के दिलों को जीतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों को घेरते हुए कहा कि पहले भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ, वहीं इस बार कांग्रेस से भी जनता का पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है। दिल्ली में आप सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास मॉडल पर कार्य किया है। आज इसी मॉडल पर आप की पंजाब सरकार भी आगे बढ़ रही है। पार्टी हिमाचल में भी इसी मॉडल पर कार्य करने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश की जनता में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंचने पर मनीष सिसोदिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। सिसोदिया ने राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए टिप्स भी दिए। इस सम्मेलन में आप हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा सहित, विभिन्न जिला प्रभारी व पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहें।
मंडी , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! प्रदेश में 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का शंखनाद फूँक दिया है। छोटी काशी मंडी से राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मनीष सिसोदिया ने चुनावी बिगुल बजाते हुए यह ऐलान किया है। सम्मेलन के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब के लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता के दिलों को जीतने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने सूबे की दोनों प्रमुख पार्टियों को घेरते हुए कहा कि पहले भाजपा से जनता का मोह भंग हुआ, वहीं इस बार कांग्रेस से भी जनता का पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है। दिल्ली में आप सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास मॉडल पर कार्य किया है। आज इसी मॉडल पर आप की पंजाब सरकार भी आगे बढ़ रही है। पार्टी हिमाचल में भी इसी मॉडल पर कार्य करने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश की जनता में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंचने पर मनीष सिसोदिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। सिसोदिया ने राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए टिप्स भी दिए। इस सम्मेलन में आप हिमाचल प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा सहित, विभिन्न जिला प्रभारी व पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -