- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! आसमान से गिरा जहाज के आकार का रहस्यमयी गुब्बारा, सिरमौर के भाटल बखोग में मचा हड़कंप हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटल बखोग के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने आसमान से हवा के रुख के साथ एक जहाज के आकार का रहस्यमयी गुब्बारा नीचे आते देखा। इस अनोखी घटना को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थिति को समझते हुए गांव के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने सावधानी बरतते हुए इस जहाज जैसी आकृति वाले गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों का दावा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया हुआ प्रतीत होता है, हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जानी बाकी है। जब तक संबंधित विभाग इस रहस्यमयी गुब्बारे की सच्चाई सामने नहीं लाते, तब तक क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें जारी हैं।
सिरमौर , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! आसमान से गिरा जहाज के आकार का रहस्यमयी गुब्बारा, सिरमौर के भाटल बखोग में मचा हड़कंप हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटल बखोग के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने आसमान से हवा के रुख के साथ एक जहाज के आकार का रहस्यमयी गुब्बारा नीचे आते देखा। इस अनोखी घटना को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थिति को समझते हुए गांव के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने सावधानी बरतते हुए इस जहाज जैसी आकृति वाले गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों का दावा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया हुआ प्रतीत होता है, हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
फिलहाल प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जानी बाकी है। जब तक संबंधित विभाग इस रहस्यमयी गुब्बारे की सच्चाई सामने नहीं लाते, तब तक क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें जारी हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -