- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 23 मार्च [ विशाल सूद ] ! पंजाब सरकार के एतराज़ और सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है. हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर एंट्री के लिए बढ़ाए गए टैक्स पर राज्य सरकार पुनर्विचार कर रही है. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है. *संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि* सरकार इस बारे में बातचीत के बाद लिबरल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है. हिमाचल सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है. ऐसे में अब यह विचार किया जा रहा है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे कैसे दुरुस्त किया जाए. इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है. *वही पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि* कैबिनेट ने इस मामले पर चर्चा हुई है. यह पंजाब सरकार की इच्छा है कि वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाना चाहे या फिर भगवान के पास. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार की अपरिपक्वता के कारण हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हो रही है.
शिमला , 23 मार्च [ विशाल सूद ] ! पंजाब सरकार के एतराज़ और सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है. हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर एंट्री के लिए बढ़ाए गए टैक्स पर राज्य सरकार पुनर्विचार कर रही है. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है.
*संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि* सरकार इस बारे में बातचीत के बाद लिबरल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है. हिमाचल सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है. ऐसे में अब यह विचार किया जा रहा है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे कैसे दुरुस्त किया जाए. इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
*वही पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि* कैबिनेट ने इस मामले पर चर्चा हुई है. यह पंजाब सरकार की इच्छा है कि वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाना चाहे या फिर भगवान के पास. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार की अपरिपक्वता के कारण हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हो रही है.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -