• राज्य सभा चुनाव को लेकर पहले ही निश्चित थी कांग्रेस- मुख्यमंत्री • टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को जीत की बधाई
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे लोकभवन से शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए. शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे. हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता हैं, जो मंगलवार सुबह 11:45 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. शिव प्रताप शुक्ल और जानकी शुक्ला की विदाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उन्हें विदाई देने पहुंचे. शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी को विदाई देने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का राज्यपाल के तौर पर तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा. जिन बिलों को लेकर उनके मन में शंका थी, उसे सरकार वक़्त-वक़्त पर दूर करती रही. राज्यपाल ने अपने विवेक से बिलों पर साइन किया और जिन बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता थी, उन्हें वहां भेजा. वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में के लिए कांग्रेस ने आम कार्यकर्ता का चयन किया है. भाजपा के कुछ नेताओं और मीडिया राज्यसभा चुनाव में छेड़-छाड़ की बात कर रहा था. कांग्रेस पहले से ही अपनी जीत को लेकर निश्चिंत रही. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने तृतीय श्रेणी की सरकारी भर्ती में महिलाओं को 25 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने T-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरा मैच देखा और इसका आनंद लिया.
शिमला , 09 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे लोकभवन से शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए. शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे. हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता हैं, जो मंगलवार सुबह 11:45 बजे शपथ ग्रहण करेंगे. शिव प्रताप शुक्ल और जानकी शुक्ला की विदाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उन्हें विदाई देने पहुंचे.
शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी को विदाई देने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का राज्यपाल के तौर पर तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा. जिन बिलों को लेकर उनके मन में शंका थी, उसे सरकार वक़्त-वक़्त पर दूर करती रही. राज्यपाल ने अपने विवेक से बिलों पर साइन किया और जिन बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता थी, उन्हें वहां भेजा.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में के लिए कांग्रेस ने आम कार्यकर्ता का चयन किया है. भाजपा के कुछ नेताओं और मीडिया राज्यसभा चुनाव में छेड़-छाड़ की बात कर रहा था. कांग्रेस पहले से ही अपनी जीत को लेकर निश्चिंत रही. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने तृतीय श्रेणी की सरकारी भर्ती में महिलाओं को 25 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने T-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरा मैच देखा और इसका आनंद लिया.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -