विदेशी बॉक्सर भी दिखाएंगे दमखम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 जून [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान पर खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पल आने वाला है। 22 जून को इंटरनेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में किया जा रहा है। बॉक्सिंग के इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत सहित 3 देशों के नामचीन बॉक्सर शिरकत करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव यदुपति ठाकुर ने वीरवार शिमला में बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में रूस,उज्बेकिस्तान, थाईलैंड और भारत के प्रोफेशनल बॉक्सर भाग लेंगे। भारत की ओर से हिमाचल की स्टार महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर भी रिंग में उतरेंगी। रोहड़ू से संबंध रखने वाली विनाक्षी राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उनका मुकाबला रूस की महिला बॉक्सर से होगा। इसके साथ ही आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिससे दर्शकों को मनोरंजन और रोमांच का दुगना अनुभव मिलेगा। यदुपति ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में यह आयोजन केवल एक मुकाबला नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति उत्साह जगाने की दिशा में कदम है।
शिमला , 19 जून [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान पर खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पल आने वाला है। 22 जून को इंटरनेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में किया जा रहा है। बॉक्सिंग के इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत सहित 3 देशों के नामचीन बॉक्सर शिरकत करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव यदुपति ठाकुर ने वीरवार शिमला में बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में रूस,उज्बेकिस्तान, थाईलैंड और भारत के प्रोफेशनल बॉक्सर भाग लेंगे। भारत की ओर से हिमाचल की स्टार महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर भी रिंग में उतरेंगी।
रोहड़ू से संबंध रखने वाली विनाक्षी राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उनका मुकाबला रूस की महिला बॉक्सर से होगा। इसके साथ ही आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिससे दर्शकों को मनोरंजन और रोमांच का दुगना अनुभव मिलेगा।
यदुपति ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में यह आयोजन केवल एक मुकाबला नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति उत्साह जगाने की दिशा में कदम है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -