- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 जून [ विशाल सूद ] ! एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की। समिति ने प्रस्तावित एक देश-एक चुनाव के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति के साथ प्रदेश सरकार के विचार साझा किए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में सम्मिलत हुए। बैठक के उपरान्त मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समिति को कुछ सुझाव दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक वर्ष में उप-चुनाव करवाने का प्रावधान रखने का सुझाव दिया है। वहीं बैठक के बाद भाजपा नेता, सांसद और समिति के सदस्य अनुराग ठाकुर ने कहा कि* देश मे पहले सभी चुनाव एक साथ हुआ करते थे पर उस समय की कांग्रेस सरकारों ने विभिन्न कारणों से राज्य सरकारें गिराई। आज एक बार फिर देश के सामने एक देश एक चुनाव का मुद्दा है। आज सभी राजनीतिक दलों का बहुत सा समय और पैसा चुनावों में जाता है। विकास के कार्यों में भी रुकावटें खड़ी होती हैं। वहीं बार बार चुनाव होने से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सभी राज्य सरकारों से राय ले रही है और जेपीसी आज हिमाचल आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से सलाह मशविरा किया जा रहा है कि एक देश एक चुनाव का क्या फायदा होगा और इसमें क्या सुधार किया जा सकता है।
शिमला , 19 जून [ विशाल सूद ] ! एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की।
समिति ने प्रस्तावित एक देश-एक चुनाव के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति के साथ प्रदेश सरकार के विचार साझा किए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में सम्मिलत हुए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बैठक के उपरान्त मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समिति को कुछ सुझाव दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक वर्ष में उप-चुनाव करवाने का प्रावधान रखने का सुझाव दिया है।
वहीं बैठक के बाद भाजपा नेता, सांसद और समिति के सदस्य अनुराग ठाकुर ने कहा कि* देश मे पहले सभी चुनाव एक साथ हुआ करते थे पर उस समय की कांग्रेस सरकारों ने विभिन्न कारणों से राज्य सरकारें गिराई। आज एक बार फिर देश के सामने एक देश एक चुनाव का मुद्दा है। आज सभी राजनीतिक दलों का बहुत सा समय और पैसा चुनावों में जाता है। विकास के कार्यों में भी रुकावटें खड़ी होती हैं। वहीं बार बार चुनाव होने से लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सभी राज्य सरकारों से राय ले रही है और जेपीसी आज हिमाचल आई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से सलाह मशविरा किया जा रहा है कि एक देश एक चुनाव का क्या फायदा होगा और इसमें क्या सुधार किया जा सकता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -