- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 ऑक्टूबर [ विशाल सूद ] ! रणधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि पिछले कल शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र तो एक एनजीओ ने दिए थे परन्तु कल जो आयोजन हुआ वो सरकारी स्तर पर किया गया। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से रिज मैदान में जनसभा का आयोजन हुआ। आवश्यकता इस बात की थी इस कार्यक्रम में स्व0 वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व व कृतत्व पर चर्चा होती और सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करती लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने और यहां तक मुख्यमंत्री ने भी न तो पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह के बारे में कुछ कहा और न ही सरकार की उपलब्धियां बता पाए। केवल केन्द्र सरकार की आलोचनाओं के भाषण दिए गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसने के भाषण दिए गए। इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर के नेता मोदी फोबिया से ग्रस्त है। रणधीर शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिमाचल आ रहे हैं। पिछले कल कार्यक्रम में आए नहीं और आज हिमाचल प्रदेश में घुमने के लिए आ रहे हैं। हमें लगता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 वीरभद्र सिंह का अपमान है कि वो उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में तो आए नहीं और दूसरे ही दिन हिमाचल की वादियो में घुमने के लिए आ गए। यहीं नहीं, भारतीय जनता पार्टी का यह भी आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता चाहे सोनिया गांधी हो, चाहे राहुल गांधी हो, चाहे प्रियंका गांधी हो इन्होनें इस साल आई प्राकृतिक आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की सुध नहीं ली। उन्हें कोई समय नहीं मिला कि हिमाचल प्रदेश आकर प्रभावित लोगों से मिलते, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते और लोगों से अपनी संवेदना प्रकट करते। उन्होनें कहा कि प्रियंका गांधी का तो मकान हिमाचल में है। कहने को तो ये कहते हैं कि हिमाचल हमारा घर है परन्तु हिमाचल में त्रास्दी आई, लोग प्रभावित हुए, 400 से अधिक लोगों की दुखद मृत्यु हुई, परिवारों के परिवार उजड़ गए, गांव के गांव बह गए परन्तु कांग्रेस के इन नेताओं को हिमाचल की सुध लेने का समय नहीं मिला और आज जब मौसम साफ हो गया तो कांग्रेस के नेता राजनीतिक पर्यटक बनकर घुमने आ गए, यही इनकी मानसिकता है जो स्पष्ट करती है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन में आम लोगों की चिंता करने का कोई विषय नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने अनेक गारंटियां देकर सत्ता हासिल की थी और प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उन गारंटियों का बखान किया था। उन्होनें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं से वायदा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में हर महिला को 1500 रू0 महीना देने का वायदा पूरा किया जाएगा। आज लगभग 3 साल के कार्यकाल के बाद भी प्रदेश की महिलाएं 1500 रू0 का इंतजार कर रही है परन्तु प्रियंका गांधी ने इस विषय पर कोई चर्चा नहीं की, गारंटियां पूरी हुई, नहीं हुई इस बात का जिक्र कल हुए कार्यक्रम में नहीं किया गया। जो यह साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठे वायदे करके, झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल करते हैं और सत्ता में आने के बाद वायदे भी भूल जाते हैं, गारंटियां भी भूल जाते हैं और केवल सत्ता सुख का आनंद लेते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -